---विज्ञापन---

क्रिकेट

इस सिंगर से मिलना चाहते थे विराट कोहली, अधूरी रह गई ख्वाहिश

Virat Kohli Wanted To Meet Kishore Kumar: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों एशिया कप में बिजी हैं। वह सोमवार को नेपाल के खिलाफ खेलने उतरे। हालांकि उनका कैच ड्रॉप होना चर्चा का विषय बन गया, लेकिन उन्होंने इसके बाद एक कैच लेकर इसकी कमी पूरी कर दी। इस बीच विराट कोहली […]

Virat Kohli Wanted To Meet Kishore Kumar: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों एशिया कप में बिजी हैं। वह सोमवार को नेपाल के खिलाफ खेलने उतरे। हालांकि उनका कैच ड्रॉप होना चर्चा का विषय बन गया, लेकिन उन्होंने इसके बाद एक कैच लेकर इसकी कमी पूरी कर दी। इस बीच विराट कोहली का एक इंटरव्यू चर्चा में है। मैच के बीच में उनका इंटरव्यू दिखाया गया, जिसमें उनसे पूछा गया कि वे सबसे ज्यादा किससे इंस्पायर्ड हैं।

किशोर कुमार से मिलने की थी ख्वाहिश 

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- मैं अपनी वाइफ से सबसे ज्यादा प्रेरित होता हूं। मुझे उनकी सही काम करके डटे रहने की क्षमता इंस्पायर करती है। विराट ने ये भी कहा कि उनकी ख्वाहिश थी कि वे किशोर कुमार से मिलें, लेकिन इस समय कोई इंसान नहीं है जिससे मिलने के लिए मैं उतावला हो सकूं। बता दें कि किशोर कुमार का निधन 1987 में मुंबई में हुआ था, जबकि विराट कोहली का जन्म 1988 में हुआ। खास बात यह है कि विराट कोहली ने किशोर कुमार के जुहू स्थित बंगले में ही अपना रेस्टोरेंट खोला है।

---विज्ञापन---

दिल से करो हर काम 

इसके साथ ही कोहली से पूछा गया कि वे क्रिकेट के अलावा क्या करना चाहते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा- हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर सकें, ऐसा काम करना चाहता हूं। युवाओं के लिए उन्होंने कहा- जो काम कर रहे हो, दिल से करो। किसी भी काम को गलत इंटेशन और अचीवमेंट के साथ करोगे, तो उसमें अच्छा नहीं होगा। यदि आप किसी भी काम को पूरी तरह से इंवॉल्व होकर करोगे तो बेहतर होगा।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 04, 2023 08:33 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola