Virat Kohli vs Babar Azam: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली दुनिया के महान क्रिकेटर्स में से एक हैं और इसी के चलते कई खिलाड़ियों की उनसे हमेशा तुलना की जाती रही है। इन सभी में सबसे बड़ा नाम पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का है जिन्होंने जबसे नए नए रिकॉर्ड बनाने शुरू किए हैं कई एक्सपर्ट्स द्वारा उनकी कोहली से तुलना की जाती है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने अपने विचार रखे हैं।
विराट कोहली से इसीलिए पीछे हैं बाबर आजम
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी अपने खेल के अलावा फिटनेस के लिए भी हर तरफ जाने जाते हैं। उन्हें दुनिया भर के खिलाड़ी फॉलो करते हैं। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक भी उनकी इसी बात के मुरीद हो गए और उन्होंने बाबर आजम की जमकर क्लास लगा दी।
दरअसल पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू में कहा कि ‘विराट एक उत्कृष्ट और शानदार खिलाड़ी है। सबसे अच्छी बात यह है कि वह अपनी टीम को साथ लेकर चलते हैं। उनका इरादा हमेशा सकारात्मक होता है। वह अपने स्किल का बहुत अच्छे से उपयोग करते हैं। मुख्य बात यह है उनकी फिटनेस विश्वस्तरीय है और बाबर आजम की फिटनेस ठीक नहीं है।’
बाबर को अपनी फिटनेस पर करना होगा काम
अब्दुल रज्जाक ने आगे कहा कि ‘बाबर आजम को अपने फिटनेस पर काम करने की जरूरत है। बाबर पाकिस्तान के नंबर-1 खिलाड़ी है। चाहे कोई भी फॉर्मेट हो टेस्ट, वनडे और टी-20 वह लगातार शानदार खेल दिखा रहे हैं। हर टीम के पास उनके जैसा एक खिलाड़ी होता है। हमें उनकी तुलना करने की जरूरत नहीं है। यह पूछने जैसा कि कपिल देव और इमरान खान में कौन बेहतर है? ये तुलना अच्छी नहीं है।’
विराट कोहली का करियर
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट में 8416 रन बनाए हैं। उनका वनडे में भी रिकॉर्ड बेहतरीन है। कोहली ने इस फॉर्मेट में 12898 रन बनाए हैं। वहीं टी20 की बात की जाए तो इसमें विराट के 4008 रन है। इसके अलावा कोहली की तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 75 शतक हैं।
बाबर आजम करियर
पाकिस्तान के धाकड़ खिलाड़ी बाबर आजम ने टेस्ट में 3696 रन बनाए हैं। उनका वनडे में रिकॉर्ड खास है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 4018 रन बनाए हैं। वहीं टी20 में वे कोहली के बेहद करीब हैं। उनके टी20 में 3355 रन है। बाबर के कुल 28 शतक हो गए हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
11 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines