हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'तेरी सेंचुरी पक्की थी', जीत के बाद विराट कोहली ने लिए अर्शदीप सिंह के मजे, वायरल VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Virat Kohli-Arshdeep Singh Video: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया. वाइजैग वनडे में लक्ष्य कम था, वरना विराट कोहली एक और शतक जड़ देते. विराट की अर्शदीप सिंह के साथ एक वीडियो काफी वायरल हो रही है. इसमें कोहली ने अर्शदीप के जमकर मजे लिए और कहा कि अगर टॉस हार जाते, तो अर्शदीप का शतक हो जाता.

विज्ञापन
विराट-अर्शदीप की खास वीडियो आई

Virat Kohli-Arshdeep Singh Video: टीम इंडिया ने वाइजैग में हुए तीसरे वनडे मैच में जीत दर्ज की. पिछले 20 वनडे मैचों में से भारत लगातार टॉस हार रहा था. हालांकि, वाइजैग में टीम इंडिया की किस्मत बदली और उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ड्यू का फायदा टीम इंडिया को दूसरी बल्लेबाजी करने पर मिला और उन्होंने 9 विकेट रहते मैच जीत लिया. विराट कोहली ने शुरुआती दो वनडे मैचों में शतक लगाया और तीसरे में वो 65 पर नॉटआउट रहे. मैच के बाद का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें विराट कोहली ने जमकर अर्शदीप सिंह के मजे लिए.

विराट-अर्शदीप की वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

अर्शदीप सिंह अपने इंस्टाग्राम पर साथी प्लेयर्स के साथ मजेदार वीडियो डालते रहते हैं. अब उनकी विराट कोहली के साथ एक वीडियो सामने आ रही है. अर्शदीप सिंह ने इसी बीच विराट से मजाकिया अंदाज में कहा, ‘पाजी, रन कम रह गए, सेंचुरी पक्की थी आज वैसे.’ अगर लक्ष्य ज्यादा रहता, तो जरूर विराट तीन मैचों में लगातार तीसरा शतक जड़ देते. विराट कोहली ने इसके बाद जो जवाब दिया, उसे सुनकर कोई भी फैन अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा.

कोहली ने कहा, ‘टॉस जीत गए, वरना इतनी ड्यू में तेरी भी सेंचुरी पक्की थी.’ कोहली का कहने का अर्थ था कि अगर टीम इंडिया टॉस नहीं जीतती, तो पहले बल्लेबाजी करने आना पड़ता. ऐसे में अर्शदीप सिंह को दूसरी पारी में ड्यू में गेंदबाजी करनी पड़ती. कोहली ने अर्शदीप के मजे लेते हुए कहा कि अगर ऐसा होता, तो लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज 100 से ज्यादा रन लुटा देते.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: सीरीज हारने के बाद भी नहीं गई साउथ अफ्रीकी कोच की ‘अकड़’! अपनी गलती मानी, पर नहीं मांगी माफी

विराट कोहली रहे प्लेयर ऑफ द सीरीज

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया. विराट ने 3 मैचों में 302 रन बनाए. दो पारियों में वो नॉट आउट रहे और इसी कारण श्रृंखला में उनका औसत 151 का रहा. उन्होंने 117.05 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. पहले के मुकाबले कोहली का आक्रमक अंदाज देखने को मिला. उन्होंने 24 चौके और 12 छक्के इस सीरीज में जड़े. विराट कोहली को इस प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- विराट-रोहित के वनडे फ्यूचर पर गौतम गंभीर ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- नए खिलाड़ी उनकी जगह लेने…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola