Virat Kohli Unseen Video: साल 2023 अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ बीत चुका है। बीते साल में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। खासकर द्विपक्षीय सीरीज में। यहां रोहित एंड कपंनी ने अपने लगभग सभी विरोधी टीमों को बुरी तरह से शिकस्त दी। वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। फाइनल मुकाबले को छोड़ दें तो भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबलों में सफलता प्राप्त की। टूर्नामेंट के दौरान भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन सराहनीय रहा। ब्लू टीम के साथ-साथ वह वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज रहे। हालांकि, उनके इस उम्दा प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी उठाने में नाकामयाबी हाथ लगी।
फाइनल मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद मानो किंग कोहली बीच मैदान में ही टूट गए थे। उनका एक अनदेखा वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जहां कंगारू खिलाड़ी फाइनल मुकाबले में मिली जीत के बाद जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं भारतीय खिलाड़ियों के कंधे मैदान में झुके हुए दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें- AUS vs PAK 3rd Test: पाकिस्तान टीम में हो सकता है बड़ा बदलाव, स्टार गेंदबाज की होगी एंट्री!
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली मैच हारने के बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर जाते हैं और हताश मन से स्टंप की गिल्लियां बिखेर देते हैं। इस बीच कैप्टन रोहित शर्मा भी काफी दुखी नजर आते हैं।
बता दें वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में मिली शिकस्त भारतीय टीम की दुखद हारों में से एक हैं। टूर्नामेंट में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देख हर किसी को उम्मीद थी कि वह जरुर टूर्नामेंट को जीत जाएगी, लेकिन कंगारू टीम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
37 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines