Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के ऊपर फलाहारी बाबा के नाम से मशहूर दिनेश शर्मा ने बड़ा आरोप लगाया था. उनका आरोप था कि कोहली ने वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए 5 करोड़ लिए थे. हालांकि इन आरोपों को सोशल मीडिया पर पहले से ही गलत बताया जा रहा था. अब विराट कोहली की टीम ने भी अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कर दिया है कि आरोप पूरी तरह से फर्जी है. इसके अलावा मीडिया से भी टीम ने अपील की है.
विराट कोहली की टीम ने आरोप को बताया फर्जी
पिछले कई दिनों से विराट कोहली के ऊपर ये आरोप लग रहे थे. जिसको लेकर अब पहली प्रतिक्रिया देते हुए विराट कोहली की टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘हम स्पष्ट रूप से यह कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा श्री विराट कोहली के संबंध में किए गए दावे पूरी तरह से झूठे, निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं. श्री विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी से केवल अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण मिलते हैं.’
फलाहारी बाबा के आरोप लगाने के बाद मीडिया में भी इसकी खबरें चलने लगी थी. जिसके कारण ही ये मुद्दा बड़ा हो गया था. उसके बाद से ही विराट कोहली की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे थे. मीडिया से भी बड़ी अपील करते हुए विराट की टीम ने कहा, ‘हम इन दावों का कड़ा खंडन करते हैं और मीडिया से आग्रह करते हैं कि ऐसे बयानों को प्रकाशित करने या आगे बढ़ाने से पहले तथ्यों की उचित जांच और पुष्टि करें तथा जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग करें.’
2023 में भी पहली बार आश्रम गए थे विराट और अनुष्का
दिग्गज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पहली बार 2023 में प्रेमानंद महाराज के पास गए थे. उसके बाद से ही किंग कोहली को जब भी समय मिलता है, तो वो वृंदावन जरूर जाते हैं. इस दौरान कोहली अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय कोहली को भी लेकर भी बाबा के पास गए थे. विराट इसके अलावा भी बाबा नीम करौली के आश्रम भी जा चुके हैं. लंदन में भी वो कीर्तन करने के लिए जाने हैं.
ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की विदाई के बाद BCCI का बड़ा फैसला, सिलेक्शन मीटिंग में वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे खास जिम्मेदारी
बात विराट कोहली के क्रिकेट करियर की करें तो वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद कोहली फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. अब वो टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. जहां पर टीम इंडिया 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में विराट कोहली अपने बल्ले का जादू दिखाना चाहेंगे. कोहली ने पिछली सीरीज में भी एक शानदार शतक जड़ा था.
ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की विदाई के बाद भावुक हुए गौतम गंभीर, कहा- तीनों ICC ट्रॉफी आपके…
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
43 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines