ICC Men’s T20 Team of the Year 2022: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा साल भर खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर नजर रखी जाती है और फिर बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी प्लेयर्स को मिलाकर एक टीम बनाई जाती है। इसी कड़ी में आईसीसी ने हाल ही में मेंस टी20 टीम ऑफ द ईयर 2022 को जारी कर दिया है। इस टीम में आईसीसी ने उन सभी खिलाड़ियों को रखा है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से 2022 में सभी को इंप्रेस किया। इस टीम में भारत की तरफ से विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को जगह दी गई है।
ICC Men’s T20 Team of the Year 2022: इन खिलाड़ियों का किया गया चयन
जॉस बटलर और मोहम्मद रिजवान करेंगे ओपनिंग
आईसीसी द्वारा जारी की गई टीम में ओपनर के तौर पर जोस बटलर को शामिल किया गया है। उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया गया है। बटलर ने साल 2022 में 15 मैचों में 462 रन बनाए और टी20 वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को भी शामिल किया गया है। रिजवान ने टी20 में 990 रन बनाए और पाकिस्तान को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को मिली जगह
आईसीसी ने अपनी टीम में तीसरे स्थान पर विराट कोहली को रखा है। कोहली के लिए 2022 का साल खतरनाक रहा था और वे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। कोहली ने 2022 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जो पारी खेली थी वो आज भी सभी को याद है।
और पढ़िए –वसीम जाफर ने विराट-रोहित को दी अहम सलाह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हो सकता है फायदा
वहीं आईसीसी ने चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को शामिल किया है। सूर्या 2022 में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। सूर्या ने अपने शॉट्स से सभी को हैरान कर दिया और कई दिग्गजों को इस साल पछाड़ दिया। ॉ
ग्लेन फिलिप्स और सिकंदर रजा
आईसीसी ने अपनी टीम में पांचवे नंबर पर न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को रखा है जिन्होने टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी जड़ी थी। वहीं इसके साथ जिम्बाब्वे के सिंकंदर रजा को भी शामिल किया गया है जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से गदर मचाया था।
हार्दिक पांड्या और सैम कुरेन ऑलराउंडर
आईसीसी की टीम में सांतवे नंबर पर भारत के भविष्य के टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या को शामिल किया है। हार्दिक पांड्या के लिए ये साल बेहद खास रहा था और उन्होंने गेंद और बल्ले से गदर मचाया। वहीं आंठवे नंबर पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सैम कुरेन को शामिल किया गया है।
और पढ़िए –Mohammad Rizwan इस विस्फोटक खिलाड़ी को मानते हैं अपना आदर्श, जिससे कांपते थे बॉलर्स!
इन गेंदबाजों को किया गया शामिल
आईसीसी ने अपनी टीम में गेंदबाजों में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को शामिल किया है जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 15 विकेट लिए थे। इसके अलावा पाकिस्तान के हारिस राउफ और आयरलैंड के जोश लिटिल को शामिल किया गया है जिन्होंने हैट्रिक ली थी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
17 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
25 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
3 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines