ICC Rankings: आईसीसी ने 7 अक्टूबर को अपनी नई रैंकिंग जारी कर दी है. आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली को नुकसान हुआ है. इसके अलावा केएल राहुल को वनडे रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है. राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए आखिरी वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली थी. हालांकि पहले वनडे में कोहली ने भी शतक जमाया था. लेकिन इसके बावजूद उन्हें आईसीसी रैंकिंग में नुकसान हुआ है.
आईसीसी रैंकिंग में किंग कोहली को हुआ नुकसान
आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली को एक पायदान का नुकसान हुआ है. वह दूसरे नंबर से तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. कोहली को न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी डेरिल मिचेल ने पछाड़ा है और वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं. इसके अलावा शुभमन गिल 841 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले नंबर पर हैं. उनकी बादशाहत कायम है. इसके अलावा डेरिल मिचेल के पास 794 पॉइंट हैं. वहीं, कोहली अब 781 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
चौथे नंबर पर रोहित शर्मा ने अपना स्थान बरकरार रखा है. रोहित 770 अंक के साथ चौथे नंबर पर हैं, जबकि पांचवें स्थान पर इब्राहिम जादरान हैं. उनके पास 719 अंक हैं. इस तरह टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में भारत के 3 बल्लेबाज शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की विदाई के बाद BCCI का बड़ा फैसला, सिलेक्शन मीटिंग में वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे खास जिम्मेदारी
केएल राहुल ने लगाई लंबी छलांग
आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में भी केएल राहुल को जबरदस्त फायदा हुआ है. केएल राहुल 17वें स्थान से 10वें स्थान पर आ गए हैं. उनके पास 653 अंक के साथ हैं. राहुल ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 87 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए थे. इसलिए उन्हें आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है.
ये भी पढ़ें: 4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
श्रेयस अय्यर को भी हुआ जबरदस्त फायदा
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और नाबाद शतकीय पारी खेली थी. इसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में हुआ. श्रेयस अय्यर को 18 पायदान का फायदा हुआ है. वह अब 786 अंक के साथ सातवें पायदान पर आ गए हैं.
आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग में भी भारतीय बल्लेबाजों का जलवा बरकरार है. ईशान किशन 902 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले नंबर पर बरकरार है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा 887 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं. पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे नंबर पर 818 अंक के साथ विराजमान हैं. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक 793 और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर भी 789 अंक के साथ क्रमश चौथे और पांचवें नंबर पर बने हुए हैं. आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग में भी भारत के 2 बल्लेबाज टॉप-5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं.
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
7 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
47 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines