India vs South Africa 2nd Test: केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज दूसरा और आखिरी मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा। जहां एक तरफ साउथ अफ्रीका टीम के हौसले पहले मैच को जीतकर बुलंद है तो वहीं टीम इंडिया हार और खराब प्रदर्शन को भुलाकर दूसरे टेस्ट में जीत की राह पर लौटना चाहेगी। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने पहले मैच में बेहद ही शानदार गेंदबाजी की थी। जिसके चलते टीम इंडिया को इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।
पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के नांद्रे बर्गर ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था और डेब्यू मैच में ही बर्गर ने बेहद खतरनाक गेंदबाजी की थी। बर्गर ने अपने पहले ही मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाजों को परेशान किया था। अपने पहले ही मैच में नांद्रे बर्गर ने दोनों पारियों में मिलाकर 7 विकेट झटके थे। वहीं अब दूसरे मैच में नांद्रे बर्गर से निपटने के लिए भारतीय बल्लेबाजों ने खास प्लान बनाया है।
शॉर्ट गेंदों पर की जमकर प्रैक्टिस
दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने नांद्रे बर्गर की तेज और उछाल भरी गेंदों का सामना करने के लिए नेट्स पर जमकर तैयारी की। भारतीय बल्लेबाजों ने शॉर्ट गेंद के खिलाफ भी नेट्स पर खुदको तैयार किया। पहले मैच में ज्यादातर भारतीय बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम हुए थे। जिसके चलते टीम इंडिया पहली पारी में 245 और दूसरी पारी में महज 131 रनों पर ढेर हो गई थी। विराट कोहली ने प्रैक्टिस के दौरान थ्रोडाउन पर ज्यादा फोकस किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: शार्दुल ठाकुर की चोट पर आया बड़ा अपडेट, दूसरे मैच के लिए कितने फिट ‘लॉर्ड’
पहले मैच में मिली थी करारी शिकस्त
सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही फैंस को काफी निराश किया था। पहली पारी में केएल राहुल और दूसरी पारी में विराट कोहली को छोड़कर बाकी कोई भी भारतीय बल्लेबाज खास बल्लेबाजी नहीं कर पाया था। भारतीय टीम को पहले मैच में एक पारी और 32 रनों से हराया था। टीम इंडिया केप टाउन टेस्ट को जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines