Virat Kohli Sachin Tendulkar: विराट कोहली ने भले ही टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह वनडे में बल्ले से खूब रंग जमा रहे हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय सीरीज में विराट ने 3 मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक जमाया था.
कोहली अपने करियर के उस मुकाम पर हैं, जहां वह हर एक मैच के साथ नया कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी किंग कोहली के पास सचिन तेंदलुकर का ‘विराट’ रिकॉर्ड चकनाचूर करने का सुनहरा मौका होगा.
कोहली तोड़ेंगे सचिन का महारिकॉर्ड
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने 28 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. यह बैटर सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा हैं. कोहली इस लिस्ट में पहुंचने से सिर्फ 25 रन दूर खड़े हैं. सचिन ने यह मुकाम 644वीं पारी में हासिल किया था.
ये भी पढ़ें: साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, नंबर वन पोजीशन पर रहा भारतीय बैटर का कब्जा
वहीं, संगाकारा ने यह उपलब्धि 666वीं इनिंग में हासिल की थी. विराट 623 पारियों में अब तक 27,975 रन जड़ चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अगर कोहली 25 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. विराट सचिन के महारिकॉर्ड को चकनाचूर कर देंगे.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जमकर बोला था बल्ला
विराट का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में कमाल का रहा था. पहले वनडे में विराट ने शानदार बैटिंग करते हुए 120 गेंदों में 135 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. वहीं, दूसरे वनडे में भी किंग कोहली ने 93 गेंदों में 102 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी. सीरीज के अंतिम मैच में भी विराट ने 45 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया था.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines