---विज्ञापन---

क्रिकेट

‘4.30 बजे उठकर नहाया हूं, विराट कोहली से मिल लिया भाई…’, स्टार क्रिकेटर से मिलकर झूम उठा फैन, देखें वीडियो

नई दिल्ली: विराट कोहली…वो क्रिकेटर जिससे मिलने के लिए दुनियाभर के फैंस बेताब रहते हैं और जब खुद उनका फेवरेट क्रिकेटर सामने आ जाए तो कैसा हो? जाहिर है किसी भी फैन के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी। कोहली का एक ऐसा ही फैन मोमेंट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टार क्रिकेटर […]

नई दिल्ली: विराट कोहली…वो क्रिकेटर जिससे मिलने के लिए दुनियाभर के फैंस बेताब रहते हैं और जब खुद उनका फेवरेट क्रिकेटर सामने आ जाए तो कैसा हो? जाहिर है किसी भी फैन के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी। कोहली का एक ऐसा ही फैन मोमेंट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टार क्रिकेटर से मिलने पहुंचे फैन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। दरअसल, कोहली इन दिनों पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ ऋषिकेश में छुट्टियां बिता रहे हैं। हाल ही वह नीम करोली बाबा के यहां भी गए थे।

विराट कोहली से मिल लिए भाई फाइनली…

वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली कुछ फैंस से घिरे हैं। इन फैंस के साथ फोटो खिंचवाकर कोहली कहते हैं- अब फोटो मत लेना। इसके बाद दो लड़के बाइक पर बैठे नजर आते हैं, जिसमें से पीछे बैठा लड़का कहता है- विराट कोहली से मिल लिए भाई फाइनली… इसके बाद बाइक राइड करने वाला लड़का कहता है कि मैंने जब उनसे कहा फोटो ठीक से नहीं आ रहा तो कोहली ने अपने बॉडीगार्ड को हटा दिया। फिर मेरे गले में हाथ डालकर फोटो खींचा। इसके बाद लड़का यस्सस…कहते हुए उत्साहित हो जाता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए‘चिंगारी भड़का दी…’, अश्विन ने हीली के बयान पर दिया करारा जवाब

https://twitter.com/SportyVishaI/status/1621013804988649472?cxt=HHwWgMDS5fLd__4sAAAA

---विज्ञापन---

हमारी तो औकात ही नहीं है कोहली से मिलने की

फिर पीछे वाला लड़का कहता है- मोमेंट ऑफ लाइफ हो गया यार। जय हो नीम करोली बाबा की, उन्होंने आज उनकी वजह से दर्शन हुए, वरना हमारी तो औकात ही नहीं है भाई विराट कोहली से कभी मिलने की।

और पढ़िए  इस दिन शुरू होगा वुमन प्रीमियर लीग का रोमांच, BCCI ने बनाया ब्लॉकबस्टर

---विज्ञापन---

भाई 4.30 बजे उठकर नहाया हूं

फिर आगे कुछ लड़के बाइक पर बैठे-बैठे कहते हैं- मजा आ गया यार विराट से मिलकर। इसके बाद बाइक चला रहा लड़का एक बार फिर अपनी याद बताता है। वह कहता है- भाई 4.30 बजे उठकर नहाया हूं क्योंकि मुझे मंदिर आना था विराट भाई से मिलने, मेरा दिल कह रहा था आज वे आएंगे। हालांकि दोनों बाइक पर बैठे लड़के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था और एक बाइक पर तीन सवारी भी चल रही थी। जाहिर है कोहली भी इससे खुश नहीं होंगे, इसलिए देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें।

और पढ़िएखेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Feb 03, 2023 07:24 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola