Virat Kohli: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच में 27 सितंबर को खेला गया. वहां पर टीम इंडिया ने विंडीज के ऊपर 8 विकेट से जीत हासिल की. मैच में चर्चा का विषय विराट कोहली रहे. उनका नया अवतार देखने को मिला. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विराट ने 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन बनाए. उन्होंने अंत में शानदार सिक्स मारकर टीम को जीत दिलाई. विराट ने अपनी पारी में 10 चौके और 9 गगनचुंबी सिक्स लगाए. खैर मैच के बाद कोहली ने 2027 वनडे वर्ल्ड की अपनी योजनाओं का खुलासा भी किया.
विराट कोहली का बड़ा खुलासा
विराट कोहली की नजरें अब अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर हैं. मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में विराट ने क्लियर कर दिया कि उनका लक्ष्य वनडे वर्ल्ड कप जीतना है. उन्होंने कहा, “वर्ल्ड कप में अभी एक साल का समय बचा हुआ है. मुझे क्लियर है कि मेरा लक्ष्य क्या है. मुझे वनडे वर्ल्ड कप जीतना है. मुझे खेल के अलग-अलग पहलुओं पर काम करना है. बाउंड्री से बाउंड्री तक दौड़ना और जरूरी चीजों को पूरा करना. साथ ही साथ जोश दिखाना. मैं अब हर दिन का मजा लेकर आगे बढ़ना चाहता हूं.”
ये भी पढ़ें: IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच? देखें पूरा शेड्यूल
वनडे वर्ल्ड कप होगा अंतिम टूर्नामेंट
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले जिया हॉटस्टार से बातचीत के दौरान विराट कोहली ने कई सवालों के खुलकर जवाब दिए थे. उन्होंने कहा कि अगले साल का वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा. विराट ने संकेत दे दिए कि उसके बाद वो संन्यास का ऐलान कर देंगे. विराट ने कहा, “मेरे लिए ये भारत के लिए खेलने वाला आखिरी वर्ल्ड कप है. ये ही चीज मेरे लिए प्रेरणा है. मैं मैदान पर सबकुछ झोंक देना चाहता हूं. मैं किसी भी हाल में वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं और ये मेरा मकसद है. इसके लिए मुझे जो भी करना पड़ेगा, वो मैं करूंगा.”
भारत की शानदार जीत
पहले वनडे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज के ऊपर धमाकेदार जीत हासिल की. विंडीज की टीम ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 295 रनों का स्कोर खड़ा किया. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किए. भारत ने 41.4 ओवर में ही 296 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. विराट कोहली के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार शतक लगाया. गिल ने 110 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 1 सिक्स लगाया. अपनी इस पारी से उन्होंने फैंस को खुश कर दिया.
ये भी पढ़ें: WPL 2027: वुमेंस प्रीमियर लीग की 5 टीमों की रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट का ऐलान, RCB ने चौंकाया
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
21 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines