Virat Kohli: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 से टीम इंडिया बाहर हो गई है। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को 10 विकेट से मात दी। इस हार से क्रिकेट फैंस और खिलाड़ी भी टूट गए हैं। सभी निराश हैं। रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने सेमीफाइनल में मिली हार के बाद अपने दिल की बात लिखी है।
वर्ल्ड कप से बाहर होने पर विराट कोहली ने क्या कहा?
वर्ल्ड कप से बाहर होने पर विराट कोहली पूरी तरह निराश नजर आए। उन्होंने अपने ट्विटर पर टीम के साथ अपने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें सभी खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए खड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्सन में विराट कोहली ने लिखा, ‘हम अपने सपने को हासिल किए बिना ही दिलों में निराशा के साथ ऑस्ट्रेलिया को छोड़ रहे हैं, लेकिन हम एक ग्रुप के रूप में कई यादगार पलों को वापस ले जा रहे हैं। हम यहां से बेहतर होने का लक्ष्य रखते हैं।’
विराट कोहली ने फैंस को बोला धन्यवाद
विराट कोहली ने आगे लिखा कि ‘हमारे सभी प्रशंसकों का धन्यवाद जो स्टेडियम में हमारा समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में आए। इस जर्सी को पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करने से हमेशा गर्व महसूस होता है।’ विराट के इन शब्दों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने निराश और भावुक होकर स्वदेश लौट रहे हैं।
विराट ने बल्ले से दिखाया कमाल
आपको बता दें कि विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में बल्ले से जबरदस्त कमाल दिखाया. उन्होंने 6 पारियों में कुल 296 रन बनाए जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे।
अभी पढ़ें – टीम इंडिया की करारी हार: शोएब अख्तर ने पूछा- इस खिलाड़ी को क्यों नहीं खिलाया
मैच के बाद रोहित शर्मा ने क्या कहा था?
मैच हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि ‘आज जिस तरह से रिजल्ट आया उससे काफी निराश हूं, हमने उस स्कोर को बनाने के लिए अंतिम ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की। हम गेंद से सही नहीं रहे और अच्छा खेल नहीं दिखा सके। नॉकआउट मैचों में दबाव को झेलना काफी जरूरी होता है, इन सभी खिलाड़ियों ने इसे समझने के लिए काफी खेला है. ये लोग आईपीएल मैचों में दबाव में खेले हैं, यह सब कूल रहने के बारे में है।’
भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच स्कोरकार्ड
भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की और 6 विकेट पर 168 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। हार्दिक ने 33 बॉल पर 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। हार्दिक के अलावा विराट कोहली ने 40 बॉल पर 50 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 24 बॉल बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। जोस बटलर ने 49 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 80 रनों की पारी खेली, जबकि एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद में नाबाद 86 रन बनाए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
15 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
47 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines