ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली का बल्ला जमकर चल रहा है। नीदरलैंड के खिलाफी जारी मुकाबले में भी वह चमक बिखेरने में कामयाब रहे। ब्लू टीम के लिए उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 56 गेंदों का सामना किया। इस बीच 91.07 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके एवं एक छक्का निकला।
फैंस को उम्मीद थी कि वह आज सचिन तेंदुलकर के वनडे फॉर्मेट में अर्धशतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्हें वैन डेर मेरवे ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। आउट होने से पहले हालांकि, वह एक खास उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने पूरा किया खास शतक, एक झटके में 4 बड़े रिकॉर्ड कर लिए अपने नाम
वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक 50 प्लस का स्कोर बनाने के मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शाकिब अल हसन की बराबरी कर ली है। सचिन ने वर्ल्ड कप 2003 और शाकिब अल हसन ने वर्ल्ड कप 2019 में क्रमशः सात-सात बार 50 प्लस का स्कोर बनाया था। वहीं जारी टूर्नामेंट में कोहली ने भी सात बार 50 प्लस स्कोर बनाने की उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक 50 प्लस का स्कोर करने वाले खिलाड़ी:
7 – सचिन तेंदुलकर – भारत – 2003
7 – शाकिब अल हसन – बांग्लादेश – 2019
7 – विराट कोहली – भारत – 2023*
नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे कोहली:
विराट कोहली ने नीदरलैंड के खिलाफ आज तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 56 गेंदों का सामना किया। इस बीच 91.07 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके एवं एक छक्का निकला। कोहली को वैन डेर मेरवे ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines