Virat Kohli-Rohit Sharma T20 Future: भारतीय टीम जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी में जुट गई है। आगामी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया के दो सबसे बड़े खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा का क्या रोल होने वाला है इस पर हर ओर चर्चा हो रही है। कहीं युवाओं को मौका देकर नई टीम बनाने की बातें हो रही हैं। तो कहीं दूसरी ओर रोहित को ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कप्तानी देने की बात कही जा रही है। विराट कोहली को लेकर तो लगातार यही कहा जा रहा है कि वो शायद अब टी20 इंटरनेशनल नहीं खेलेंगे।
इसको लेकर बड़ा डिबेट इस वक्त जारी है। फिलहाल टीम इंडिया के मौजूदा टी20 स्क्वॉड में यह दोनों ही दिग्गज नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पिछली सीरीज में यह दोनों खिलाड़ी नहीं खेले थे। खास बात यह है कि पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से दोनों ने टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला है। आईपीएल में जरूर दोनों खिलाड़ी खेले और विराट ने बैक टू बैक शतक भी लगाए। लेकिन टी20 इंटरनेशनल में अब दोनों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बड़ा बयान दिया है।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: पूरी सीरीज से बाहर स्टार खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
‘टी20 में विराट और रोहित की क्षमता सीमित!’
टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने युवाओं को टी20 में बैक करने और विराट व रोहित को लेकर बयान दिया है। उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि,’युवा खिलाड़ियों को मौका टीम की हर क्षेत्र में हर परिस्थिती के अनुकूल क्षमता को देखने के लिए दिया जाता है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि द्विपक्षीय टी20 सीरीज अहम नहीं होतीं। यह सिर्फ टीम में खिलाड़ियों से बनने वाले बैलेंस को देखकर किया जाता है। यह इस पर भी निर्भर करता है कि हम किसकी बात कर रहे। रोहित या विराट जैसे खिलाड़ी टी20 गेम में चाहें आईपीएल हो या इंटरनेशनल एक सीमित क्षेत्र के तहत देखते हैं।’
यह भी पढ़ें- IND vs SA: फिर बदला भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का समय, BCCI ने साफ की तस्वीर
म्हाम्ब्रे ने आगे कहा कि,’ज्यादातर लोग युवा खिलाड़ियों को द्विपक्षीय सीरीज में देखना चाहते हैं। हम भी उन्हें आजमाते हैं और उनकी खुद को परिस्थितियों में ढालने की क्षमता को देखना चाहते हैं। हम देखना चाहते हैं कि भारत की जर्सी में खुद को वह कैसे ढालते हैं। उनकी खेल के प्रति जागरुकता और प्रेशर की स्थिति से निपटने की क्षमता क्या है।’
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
4 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines