India vs South Africa, Test Series 2023-2024: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद भारतीय टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली फैमिली इमरजेंसी के चलते स्वदेश लौट आए हैं। यही नहीं टीम के युवा होनहार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गायकवाड़ की उंगली में चोट आई है।
किंग कोहली को हाल ही में समाप्त हुए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों के फॉर्मेट से आराम दिया गया था। हालांकि, टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें ब्लू टीम में शामिल किया गया है। मगर सीरीज के आगाज से पहले उन्होंने उन्होंने घर जाने का फैसला लिया। यही नहीं अफ्रीका में टेस्ट सीरीज से पहले जारी तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड मैच का भी वह हिस्सा नहीं हैं। घर लौटने से पहले उन्होंने टीम प्रबंधन से अनुमति प्राप्त की थी।
यह भी पढ़ें- VIDEO: गेम बदलने की कोशिश कर रहा था अफ्रीकी बैटर, साई सुदर्शन ने हवाई कैच से खेल ही बदल दिया
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली को अचानक से घर क्यों लौटना पड़ा, इसकी पूरी जानकारी अबतक नहीं मिल पाई है। वह आगामी 22 दिसंबर (शुक्रवार) को दक्षिण अफ्रीका वापस आ जाएंगे।
वर्ल्ड कप में जमकर चला था विराट कोहली का बल्ला:
विराट कोहली पिछली बार भारतीय टीम के लिए ब्लू जर्सी में वर्ल्ड कप के दौरान नजर आए थे। इस दौरान उनके बल्ले से जमकर रन निकले थे। उन्होंने टीम के लिए प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 11 मैच खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से 11 पारियों में 95.62 की औसत से 765 रन निकले थे। टूर्नामेंट में किंग कोहली के बल्ले से कुल तीन शतक और छह अर्धशतक देखने को मिले थे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत (विकेटकीपर)।
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
7 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines