IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भले ही विराट कोहली (Virat Kohli) को आराम दिया गया हो लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बच्चों से खास लगाव रखने वाले विराट कोहली ने मैच के बाद एक नन्हीं फैन और उसके परिवार का दिन बना दिया।
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम जहां पर भी जाए उनकी फैन फॉलोइंग शानदार रहती है। टीम को चाहने वाले सात समंदर पार करके भी अपने प्लेयर्स का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंच जाते हैं। ऐसे में बारबाडोज में भी खास नजारा देखने को मिला। जब एक भारतीय परिवार खासतौर पर कोहली के लिए मैच देखने आया। ऐसे में चेज मास्टर ने भी उन्हें निराश नहीं किया।
कोहली ने जीता नन्ही बच्ची का दिल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक नन्ही फैन ने कोहली को हाथ से बना हुआ एक ब्रेसलेट गिफ्ट किया। कोहली ने भी इसे प्यार से स्वीकार किया और अपने कलाई पर पहन लिया। इसके बाद उन्होंने फैंस को ऑटोग्राफ भी दिया। कोहली द्वारा दिखाए गए इस प्रेम से नन्हीं बच्ची और उसके पिता गदगद हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता की आंखों में आंसू भी नजर आ रहे हैं।
हम क्रिकेट से प्यार करते हैं- बच्ची के पिता
वीडियो में बच्ची के पिता इमोशनल होकर कहते हैं कि’ हम क्रिकेट से प्यार करते हैं और हमनें सोचा कि ये सबसे सही समय है मैच देखने का। जिस तरह कोहली हमारे पास आए और मेरी बच्ची द्वारा खास तौर पर बनाए गए ब्रेसलेट को पहना ये बेहद खास है। इसे देखकर मेरी आंखों में आंसू आ रहे हैं। कोहली सच में जमीन से जुड़े आदमी हैं। ‘
कोहली और रोहित के बिना फेल हुई टीम, आखिरी मैच होगा निर्णायक
बता दें कि मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया था क्योंकि टीम नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहती थी। हालांकि ये दांव उलटा पड़ गया और टीम को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब विजेता का चयन मंगलवार को खेले जाने वाले मुकाबले से किया जाएगा।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines