IPL 2026 ऑक्शन से पहले नए विवाद में फंसी RCB, विराट कोहली के लिए भी जवाब देना होगा मुश्किल!

RCB New Controversy: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 ऑक्शन से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की. इसमें यश दयाल का नाम भी शामिल था, जो कुछ गंभीर आरोपों में फंसे हुए हैं. इसी वजह से RCB अब नए विवादों में फंस चुकी है. सोशल मीडिया पर फैंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और वो खुश नहीं है कि कड़े आरोप लगने के बावजूद दयाल को RCB ने रिटेन कर लिया.

RCB New Controversy

अब किस विवाद में फंस गई RCB?

RCB New Controversy: IPL 2026 ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नए विवाद में फंस गई है. हाल ही में RCB ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की. उन्होंने यश दयाल को रिलीज नहीं किया और वो अगले साल भी बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. दयाल पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे थे और अभी मामला सुलझा नहीं है. इसी बीच RCB का उन्हें रिटेन करना फैंस की समझ के बाहर है. सोशल मीडिया पर बेंगलुरु मैनेजमेंट की जमकर आलोचना हो रही है. इसका जवाब तो विराट कोहली के लिए भी देना मुश्किल हो जाएगा.

विज्ञापन

IPL 2026 ऑक्शन से पहले नए विवाद में फंसी RCB

RCB ने मात्र 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया और 5 करोड़ के यश दयाल को टीम में बनाए रखा. आपको बता दें कि उनके ऊपर दो क्रिमिनल केस चल रहे हैं. गाजियाबाद और जयपुर में उनके खिलाफ FIR फाइल की गई थी और इसी के चलते वो UPT20 लीग से बैन हो गए थे. सोशल मीडिया पर RCB द्वारा दयाल को रिटेन किया जाना चर्चा का विषय है. फैंस बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं. आप नीचे कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:

विज्ञापन

‘इस फ्रेंचाइजी को यश दयाल को रिटेन करने पर शर्म आनी चाहिए.’

‘ईमानदारी से बताऊं, तो यश दयाल के इस लिस्ट में होने से मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है. इस व्यक्ति पर पोस्को समेत कुछ अन्य आरोप लगे हैं.’

विज्ञापन

‘यश दयाल रिटेन हो गए. एकदम बेशर्म मैनेजमेंट है.’

विज्ञापन

‘यश दयाल को रिटेन नहीं, हिरासत में लिया जाना चाहिए.’

‘क्या शर्म की बात है. विराट कोहली और यश दयाल एक पोस्टर में.’

विज्ञापन

RCB ने किन प्लेयर्स को रिटेन और रिलीज किया?

रिलीज: स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सीफर्ट, लियम लिविंगस्टोन, मनोज बागड़े, लुंगी एनगीडी, ब्लेसिंग मुजरबानी और मोहित राठी.

रिटेन: रजत पाटीदार, विराट कोहली, देवदत्त पड्डिकल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ