Virat Kohli Praises Babar Azam: 30 अगस्त से एशिया कप 2023 होने वाला है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान 2 सितंबर को भिड़ेंगे। इस मुकाबले से पहले पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की जमकर तारीफ की। विराट ने बाबर आजम को मौजूदा दौर में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का बेस्ट बल्लेबाज करार दिया है। कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के बीच बातचीत में बाबर से हुई पहली मुलाकात का खुलासा भी किया है।
विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि साल 2019 में मैनचेस्टर में वह पहली बार बाबर से मिले थे। तभी से उनके बाबर के साथ अच्छे संबंध हैं। विराट कोहली ने बताया कि साल 2019 के वर्ल्ड कप में बाबर से मेरी मुलाकात हुई थी। उस वक्त इमाद ने मुझसे कहा था कि बाबर आपसे बता करना चाहता है।
बाबर तीनों फॉर्मेट में दुनिया के टॉप बल्लेबाज- विराट कोहली
विराट ने आगे बताया कि ‘मैनचेस्टर में मैच के बाद बाबर ने क्रिकेट के बारे में मुझसे बात की। मैने पहली मुलाकात में उनके अंदर बहुत सारा सम्मान देखा और यह बदला नहीं है। वह सभी फॉर्मेट में दुनिया के टॉप बैट्समैन हैं। वो लगातार अच्छा परफार्मेंस दे रहे हैं। मैने हमेशा उन्हें खेलते देखना एन्ज़ॉय किया है।’ विराट कोहली ने उस मैच का जिक्र किया, जिसमें टीम इंडिया ने 89 रनों से जीत दर्ज की थी। विराट ने 65 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली थी।
बाबर का क्रिकेट करियर शानदार है
दरअसल, पिछले कई महीनों से क्रिकेट जगत में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच तुलना होती है। विराट पिछले 3 साल तक बुरे दौर से गुजरे, जबकि बाबर ने रनों की बारिश और बढ़िया प्रदर्शन किया। बाबर आजम पाकिस्तान के लिए 49 टेस्ट में 3772 रन बना चुके हैं। 100 वनडे में उनके नाम 5,089 रन हैं। यह खिलाड़ी 104 टी-20 3,485 रन बना चुका है।
तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग में बाबर आजम का जलवा
बाबर आजम ने हाल में सबसे तेज 5 हजार वनडे रन पूरे किए थे। इस मामले में उन्होंने हाशिम अमला और विव रिचर्ड्स को पछाड़ा था। वह वनडे की रैंकिंग में इन दिनों टॉप पर हैं, जबकि T20I रैंकिंग्स में तीसरे और टेस्ट की रैंकिंग में नंबर चार पर काबिज हैं। खास बात ये है बाबर तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग्स में टॉप फाइव में मौजूद इकलौते बल्लेबाज हैं।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
26 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
51 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
52 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines