IND vs AUS: टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली में विराट कोहली से भी बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। हालांकि पहले मुकाबले में विराट कोहली ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे। लेकिन दिल्ली टेस्ट के लिए विराट कोहली बैटिंग के साथ-साथ एक और बड़ी तैयारी में जुटे हैं।
विराट कोहली स्लिप में फील्डिंग प्रैक्टिस
दरअसल, पहले मुकाबले में स्लिप में फील्डिंग करते हुए विराट कोहली से कई कैच छूट गए थे। हालांकि कुछ कैच विराट ने पकड़े भी थे, जिसमें दूसरी पारी में अश्विन की गेंद पर उस्मान ख्वाजा का शानदार कैच स्लिप में विराट कोहली ने ही पकड़ा था। लेकिन पहले मैच में उनसे कई कैच छूटे थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट से पहले विराट कोहली ने स्लिप में कैच पकड़ने की जमकर प्रैक्टिस की है। क्योंकि विराट दूसरे टेस्ट में पहले टेस्ट वाली गलती नहीं दोहराना चाहते।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘वे अच्छे बल्लेबाज लेकिन..’ Rohit Sharma को लेकर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान
विराट से बड़ी पारी की उम्मीद
विराट कोहली से दिल्ली टेस्ट में बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। क्योंकि वनडे और टी-20 में तो उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। लेकिन फिलहाल टेस्ट में अभी तक उन्होंने कोई बड़ी पारी खेली है। दिल्ली विराट कोहली का होम ग्राउंड है। ऐसे में विराट के पास एक शानदार मौका है। खास बात यह है 2017 में इस मैदान पर भारत और श्रीलंका बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने 249 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में विराट से बड़ी पारी की उम्मीद है।
और पढ़िए – बकरी वाली लड़की की बैटिंग से गदगद हुए क्रिकेट के भगवान सचिन, Tweet कर कही ये बात
कार चलाकर पहुंचे विराट कोहली
इससे पहले आज विराट कोहली खुद ही कार ड्राइव करते हुए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए पहुंचे। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दिल्ली में प्रैक्टिस में जुटी हुई हैं। दूसरा मुकाबला 17 फरवरी से खेला जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
4 mins agoएज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
15 mins agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
20 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
59 mins agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
1 hr agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines