Virat Kohli Out: टीम इंडिया के स्टार प्लयेर विराट कोहली के दूसरे टेस्ट में आउट होने पर सवाल खड़े हो गए। कोहली को मैथ्यू कुह्नमैन ने आउट किया, लेकिन अंपायर नितिन मेनन ने जो फैसला सुनाया उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खास बात यह है कि कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अंपायर नितिन मेनन का बचाव किया है, तो कई खिलाड़ियों के कोहली का समर्थन किया है।
वसीम जाफर ने कोहली समर्थन किया
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने विराट कोहली को आउट दिए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ‘यह गेंद बहुत ज्यादा बाहर नहीं थी, इसलिए इस फैसले में बहुत ज्यादा संदेह है।’ जाफर के अलावा अन्य कई खिलाड़ियों ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS: आउट या नॉटआउट, विराट कोहली के LBW मामले में क्या कहता है MCC का नियम, जानिए
गावस्कर-मार्क वॉ ने अंपायर के लिए कही यह बात
वहीं मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर और मार्क वॉ ने अंपायर नितिन मेनन का बचाव किया। वॉ ने मेनन के फैसले को एक ‘बहादुर निर्णय’ के रूप में सराहा क्योंकि कई अंपायरों ने बल्लेबाज को संदेह का लाभ दिया होगा। वहीं गावस्कर ने कहा कि चूंकि सॉफ्ट सिग्नल आउट दिया गया था, मेनन के ऑन-फील्ड फैसले को पलटने से पहले तीसरे अंपायर को सुनिश्चित करने की आवश्यकता थी, इसलिए अंपायर ने जो फैसला सुनाया वह बहुत नजदीकी था।
और पढ़िए – विराट कोहली ने स्मृति मंधाना को लेकर किया बड़ा ऐलान, सबसे महंगी खिलाड़ी को RCB ने दी अहम जिम्मेदारी
कोहली 44 रनों पर हुए आउट
दरअसल, विराट कोहली जब 44 रनों के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी मैथ्यू कुह्नमैन की गेंद पर की गई अपील पर अंपायर ने उंगली उठा दी। जिसके बाद उन्हें आउट दिया गया। लेकिन रिप्ले में यह क्लीयर नहीं हो रहा था कि गेंद पहले बल्ले से टकराई या पेड से लेकिन फील्ड अंपायर के फैसले को थर्ड अंपायर ने भी सही दिया। जिससे उन्हें वापस जाना पड़ा।
हालांकि इस फैसले के बाद विवाद खड़ा हो गया। विराट कोहली ने भी अंपायर से इस फैसले को लेकर पूछताछ की, जबकि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े किए। जिससे यह पूरा मामला आज मैच के दौरान चर्चा में बना रहा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
19 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines