---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर कैसा महसूस करेंगे? विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली: विराट कोहली ने यूं तो अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन कई बार सचिन तेंदुलकर और उनके रिकॉर्ड्स की तुलना की जाती रही है। हालांकि विराट ने कभी इन पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन अब उन्होंने इस चर्चा पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। यह मेरे लिए बहुत ही भावुक […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: विराट कोहली ने यूं तो अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन कई बार सचिन तेंदुलकर और उनके रिकॉर्ड्स की तुलना की जाती रही है। हालांकि विराट ने कभी इन पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन अब उन्होंने इस चर्चा पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण होगा

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का कहना है कि सचिन तेंदुलकर के 49 एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ना उनके लिए एक ‘भावनात्मक क्षण’ होगा। ‘लिटिल मास्टर’ सचिन तेंदुलकर ने वनडे की 452 पारियों में 49 शतक बनाए थे। कोहली के नाम पहले से ही 265 पारियों में 46 एकदिवसीय शतक हैं। वह इतिहास रचने से 4 शतक दूर हैं। मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक कोहली से जब पूछा गया कि वह मील के पत्थर तक पहुंचने के बाद कैसा महसूस करेंगे, तो उन्होंने तुरंत कहा- “यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण होगा।”

---विज्ञापन---

छात्रों को सिर्फ खेल खेलना मत बताओ

भारतीय बल्लेबाज ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलने और बचपन की यादों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- खेल आपको जीवन, अनुशासन और प्लानिंग के मूल्य सिखाता है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस पेशे में हैं, खेल खेलने का मूल्य बहुत अधिक है। कोहली ने आगे- छात्रों को सिर्फ खेल खेलना मत बताओ, उन्हें सिखाओ कि एक खेल का क्या मतलब है। उन्हें छोटी-छोटी डीटेल सिखाना महत्वपूर्ण है। कोहली ने आगे उस घटना को याद किया जब उनके स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने उन्हें धार्मिक रूप से क्रिकेट को फॉलो करने की सलाह दी थी। तब उन पर पढ़ाई का दबाव भी कम हो गया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 75 शतक

कोहली ने अपने 15 साल के लंबे करियर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 75 शतक बनाए हैं। जिसमें 46 वनडे, 28 टेस्ट और एक टी20 शतक शामिल हैं। पूर्व भारतीय कप्तान मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 16 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेल रहे हैं, जहां उन्होंने 11 पारियों में 6 अर्धशतकों की मदद से 420 रन (पांचवें सबसे अधिक) बनाए हैं। वह 242 पारियों में सबसे तेज 12,000 एकदिवसीय रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 11, 2023 09:37 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola