विराट कोहली की एक झलक पाने को बेकरार हुए फैंस, वडोदरा एयरपोर्ट पर सेल्फी के लिए धक्का-मुक्की, देखें Viral Video

Virat Kohli At Vadodara Airport Viral Video: विराट कोहली की स्टार पावर का उस वक्त पता चला जब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वडोदरा पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने और सेल्फी के लिए फैंस इतने क्रेजी हो गए कि उन्हें संभालने के लिए सुरक्षा अधिकारियों को इंतजाम कड़े करने पड़े. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Vadodara Airport Vadodara Airport 3

Virat Kohli At Vadodara Airport Viral Video: विराट कोहली की जबरदस्त पॉपुलैरिटी एक बार देखने को मिली जब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचे. कप्तानी से हट जाने और लंदन में अपना घर खरीद लेने के बावजूद, कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े अट्रैक्शन बने हुए हैं, और फैंस उनसे मिलने या उनकी एक झलक पाने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहते. बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी 2026 को खेला जाना है.

विज्ञापन

विराट के लिए क्रेजी हुए फैंस

जैसे ही विराट कोहली हवाई अड्डे के टर्मिनल से बाहर निकले, उनकी झलक पाने के लिए बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई. जोर-जोर से नारे गूंज उठे क्योंकि फैंस आगे बढ़े और अपने मोबाइल फोन उठाकर फोटो या वीडियो लेने की कोशिश करने लगे. उत्साह जल्द ही अराजकता में बदल गया, जिससे सुरक्षा कर्मियों को दखल देना पड़ा और स्टार क्रिकेटर के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा.

विज्ञापन

सुरक्षा अधिकारियों ने हालात को संभाला

हालात और ज्यादा मुश्किल हो गए जब कोहली भारी भीड़ के कारण टीम बस की ओर बढ़ने में स्ट्रगल कर रहे थे. एक पल के लिए वो साफ तौर से नाराज दिखाई दिए, जब भारी संख्या में फैंस उनके रास्ते में रुकावट डाल रहे थे. सुरक्षा अधिकारियों ने उनके लिए सेफ पैसेज एनश्योर करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इंतजाम कड़ा कर दिया.

जबरदस्त फॉर्म में कोहली

ये क्रेजी वेलकम ऐसे वक्त में दिखा है जब कोहली वनडे फॉर्मेट में शानदार फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया सीरीज की मुश्किल शुरुआत के बाद, जहां उन्हें लगातार 2 डक आउट का सामना करना पड़ा, उन्होंने सिडनी में अच्छी तरह से बनाए गए 50 रन के साथ मजबूत वापसी की. इसके बाद उन्होंने उसी लय को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जारी रखा, लगातार दो शतक बनाए और एक और पचास रन के साथ खत्म किया. कोहली ने प्रोटियाज के खिलाफ सीरीज में 302 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ से नवाजे गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ