ODI World Cup 2023. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बटलर एंड कंपनी को 50 ओवरों के खेल में विराट कोहली से सीख लेने की सलाह दी है। वर्ल्ड कप 2023 इंग्लैंड के लिए किसी भयावह सपने की तरह रहा। टूर्नामेंट शुरू होने से पूर्व इंग्लिश टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जब खेल शुरू हुआ तो तस्वीर कुछ अलग ही नजर आई। बल्लेबाजों को मैदान में प्रत्येक रन के लिए जूझते हुए देखा गया। हाल यह रहा कि पिछले बार की विजेता टीम इस बार सेमी फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। इंग्लिश टीम ने वर्ल्ड कप 2023 अभियान का अंत सातवें स्थान पर रहते हुए किया है।
टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद वॉन ने इंग्लिश खिलाड़ियों की फिटनेस पर बात करते हुए विराट कोहली से सिखने की सलाह दी है। उनका मानना है टेस्ट क्रिकेट में लापरवाह रवैया ‘बैजबॉल’ के लिए अच्छा है, लेकिन वनडे फॉर्मेट में सफल होने के लिए इंग्लिश खिलाड़ियों को कोहली के फिटनेस रूटीन को पालन करने की जरूरत है, जो मौजूदा समय में क्रिकेट के मास्टर हैं।’
वॉन ने कहा, ‘बैजबॉल’ क्रिकेट में लापरवाह रवैया अच्छा रहा, लेकिन वाइट बॉल क्रिकेट में इसे शामिल नहीं किया जाना चाहिए। वाइट बॉल क्रिकेट में आपको फिट रहना होता है, विकेटों के बीच और आउटफील्ड में दौड़ना होता है। आप विराट कोहली को देखिए। वह चार घंटे मैदान में दौड़ते हुए बिताते हैं। उसके बाद तीन से चार घंटे बल्लेबाजी करते हैं और लक्ष्य का सफल पीछा करते हैं। यह फिटनेस है।’
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
15 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines