'RCB का परचम बुलंद हो' WPL 2026 Final में इतिहास रचने पर गदगद हुए विराट कोहली, टीम के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

Virat Kohli On RCB WPL 2026 Victory: विराट कोहली ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में खिताबी जीत हासिल करने पर आरसीबी टीम की तारीफों के पुल बांध दिए हैं. उन्होंने कप्तान स्मृति मंधाना और पूरे टीम मैनेजमेंट को इस जीत का क्रेडिट दिया है.

RCB Virat Kohli WPL

RCB Virat Kohli WPL

Virat Kohli Message On RCB WPL 2026 Victory: इंडियन क्रिकेट स्टार और आरसीबी के लॉन्ग टाइम फेस विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैंगलोर की वुमेन टीम को उनकी दूसरी खिताबी जीत पर मुबारकबाद दी है. स्मृति मंधाना की आर्मी ने 5 फरवरी को वोडदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए डब्ल्यूपीएल 2026 फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दी.

विज्ञापन

कोहली ने कही दिल की बात

विराट कोहली ने मंधाना की टीम की तारीफ करते हुए लिखा, फिर से चैंपियंस. आरसीबी का झंडा ऊंचा रखा और ये कुछ ऐसा है जिस पर आप सभी गर्व महसूस कर सकते हैं. स्मृति और पूरी टीम और मैनेजमेंट टीम को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद. आप लोग साफ तौर से इसके हकदार हैं. इस पल का लुत्फ लें और हमारे शानदार फैंस के प्यार को महसूस करें.’

विज्ञापन

आरसीबी का दूसरा WPL टाइटल

आरसीबी टीम ने आखिरी बार साल 2024 में वुमेंस प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया था, और ये ‘स्मृति मंधाना एंड कंपनी’ की दूसरी ट्रॉफी है. गौरतलब है कि 2025 में मेंस आरसीबी टीम में पहली बार आईपीएल खिताब जीता था, इसलिए ये बैंगलोर के फैंस के लिए गर्व करने का मौका है.

विज्ञापन

‘3 साल 3 टाइलट’

ट्रॉफी जीतने के बाद आरसीबी कैप्टन स्मृति मंधाना ने कहा, ‘बहुत खुश हूं. आरसीबी के फ़ैंस दुनिया में सबसे अच्छे हैं. हम जहां भी खेलते हैं, हमें सपोर्ट मिलता है. फ़्रेंचाइज़ी के लिए 3 साल में 3 टाइटल, ये कमाल है. इस सीज़न में एक चीज जो सबसे खास रही, वो है सपोर्ट स्टाफ, जिस तरह से उन्होंने हमारा साथ दिया. हम सभी के लिए रोल क्लियर थे. इससे मैदान पर हमारा काम आसान हो जाता है. लड़कियां बहुत कड़ी मेहनत कर रही हैं और इससे आपका यकीन बढ़ता है. वो जिम में कड़ी मेहनत कर रही हैं और इससे किसी भी स्कोर का पीछा करने का कॉन्फिडेंस मिलता है. लेकिन वॉली (जॉर्जिया वोल) ने जो किया वो खास था. अपने घर वापस जाने वाला हर कोई कहेगा कि हमने यही योगदान दिया है.’

मिताली राज ने की तारीफ

इंडियन वुमेंस क्रिकेट लेजेंड मिताली राज ने टीम की तारीफ करते गुए एक्स पर लिखा, ‘बड़े मोमेंट, बड़े लीडर. स्मृति मंधाना ने सबसे बड़े स्टेज पर शानदार प्रदर्शन किया, और जॉर्जिया वोल के बेहतरीन सपोर्ट से आरसीबी वुमेन ने अपना दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब जीता. दिल्ली कैपिटल्स को कड़ी टक्कर देने के लिए क्रेडिट, ये फाइनल लीग के लायक था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ