ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 29 अक्टूबर को लखनऊ स्थित इकाना स्पोर्ट्स सिटी में खेला जाएगा। ब्लू टीम को आगामी मुकाबले में भी विराट कोहली से एक बेहतरीन पारी की उम्मीद है। किंग कोहली जारी टूर्नामेंट में शानदार लय में चल रहे हैं। उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपनी पांच पारियों में अब तक तीन हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी जमा चुके हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले से पूर्व कोहली ने मैच के प्रसारक चैनल स्टार स्पोर्ट्स से खास बातचीत की है। इस बीच उन्होंने बताया कि मार्क वुड उन्हें अगले मैच में सबसे बड़ी चुनौती दिख रहे हैं, जो पेशेवर तेज गेंदबाज हैं।
यह भी पढ़ें- ‘आप 24 करोड़ पाकिस्तानियों की भावनाओं के साथ खेल रहे’, चोट का बहाना कर रहे थे शादाब? दिग्गज ने खोली पोल
भारतीय स्टार गेंदबाज ने कहा, ‘मार्क वुड, मुझे लगता है कि वह एक शानदार गेंदबाज हैं। मैंने उनके खिलाफ खेला है। गेंदबाजी में उनके पास वह सबकुछ है, जो एक बल्लेबाज को परेशान करने के लिए चाहिए। ऐसे में मैं उनके जैसे तेज गेंदबाज के सामने खुद को टेस्ट करना चाहता हूं।’
वुड के अलावा किंग कोहली ने आदिल रशीद पर भी अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘आदिल रशीद एक उम्दा गेंदबाज हैं, जो लंबे समय से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। रशीद एक चुनौतीपूर्ण गेंदबाज हैं, जिनके खिलाफ मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।’ रशीद ने कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में नौ बार अपना शिकार बनाया है।
रिवर्स स्लैप शॉट की जताई इच्छा:
कोहली ने विपक्षी टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रुट की भी जमकर सराहना की है। उन्होंने इंग्लिश स्टार के बारे में बातचीत करते हुए कहा, ‘जो (जो रुट) बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। मैदान में वह जिस तरह से रिवर्स स्लैप शॉट खेलते हैं, मेरी इच्छा है कि मैं भी उनकी तरह खेलूं।’
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines