हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: 15 हजार ODI रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे विराट कोहली, हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर सकते हैं. वह बड़ा कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बनने के लिए तैयार हैं. इससे पहले केवल सचिन तेंदुलकर ने ऐसा किया है और विराट की नजरें बड़े कारनामे करने पर हैं.

विज्ञापन
विराट कोहली/ Image Source: ANI

Virat Kohli: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज की तैयारियां भारतीय टीम ने शुरु कर दी हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का मुकाबला 27 सितंबर से खेला जाएगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की निगाहें हैं. वह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं. विराट कोहली लंदन से भारत आ गए हैं और अपनी तैयारियां शुरू कर चुके हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वह पहले ही मैच में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं.

विराट कोहली बनने वाले हैं दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इस मैच में विराट कोहली 59 रन बनाते ही बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे. दरअसल विराट कोहली वनडे में 15 हजार रन बनाने से केवल 59 रन दूर हैं. अगर वह 15 हजार रन पहले वनडे में बना देते हैं तो कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के केवल दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. वनडे में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने 463 मैच में 18426 रन बनाए हैं. वहीं, विराट कोहली 314 वनडे मैच में 14941 रन बना चुके हैं. कोहली वनडे क्रिकेट में लगातार भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वनडे में कोहली के आंकड़े किसी भी एक्टिव खिलाड़ी से बेहतर हैं और शायद इसलिए ही उन्हें रन मशीन कहा जाता है.

कोहली के अलावा रोहित शर्मा भी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर सकते हैं. रोहित शर्मा ने अब तक 288 वनडे मैच में 11895 रन बनाए हैं. ऐसे में उन्हें वनडे में 12 हजार रन पूरे करने के लिए 105 रनों की जरूरत है. अंगर वह इस सीरीज में 105 रन बना देते हैं तो रोहित वनडे में 12 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे.

विज्ञापन

रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं. दोनों ही दिग्गज अब केवल भारत के लिए वनडे ही खेलते हैं. ऐसे में रोहित और विराट लंबे समय बाद भारत की जर्सी में उतरते हैं. इसलिए रोमांच और भी बढ़ जाता है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में विराट कोहली पहले और रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. विराट ने 41 पारियों में 66.50 की औसत के साथ 2261 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 35 पारियों में 57.60 की औसत के साथ 1613 रन बनाए हैं. ऐसे में अब आगामी सीरीज में भी दोनों बल्लेबाजों से खासा उम्मीदें हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola