Virat Kohli is Just 94 Runs Away To Break Sachin Tendulkar Record: विराट कोहली भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड सिर्फ 94 रन दूर हैं. अगर वो अगली सीरीज में ये आंकड़ा पार कर लेते हैं तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे. अब तक ये अचीवमेंट मास्टर ब्लास्टर के नाम है. विराट की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ऐसा मुश्किल नहीं लगता है. ऐसे भी उनके फैंस की नजर 11 जनवरी को वडोदरा में होने वाले 50 ओवर फॉर्मेट के मैच पर जरूर होगी.
सचिन तेंदुलकर सबसे आगे
सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर की 41 पारियों में कीवी टीम के खिलाफ 1750 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 46.05 रहा, और इस दौरान 5 शतक और 8 अर्धशतक अपने नाम किए. पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग का नंबर इसके बाद आता है, जिन्होंने सिर्फ 23 पारियों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1157 रन बनाए हैं. उनका एवरेज 52.59 रहा, जिसमें 6 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय
सचिन तेंदुलकर – 1750 रन
विराट कोहली – 1657 रन
वीरेंद्र सहवाग – 1157 रन
मोहम्मद अजहरुद्दीन – 1118 रन
सौरव गांगुली – 1079 रन
संगाकारा का रिकॉर्ड भी निशाने पर
सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के अलावा विराट कोहली अपने शानदार करियर में कुछ और अचीवमेंट्स को भी हासिल करने की कोशिश करेंगे. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,000 रन पूरे करने से सिर्फ 25 रन दूर हैं, जबकि कुमार संगकारा को लिस्ट में पछाड़कर अलग-अलग फॉर्मेट्स में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए उन्हें महज 42 रन और चाहिए. विराट ने अब तक 556 मैचों में 27,975 रन बनाए हैं, जिसमें उनका एवरेज 52.58 है, और उन्होंने 84 शतक और 145 अर्धशतक लगाए हैं.
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
9 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
35 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines