विराट कोहली बन चुके हैं अरिजित सिंह के 'फैन बॉय', 10 साल पहले बांधे थे तारीफों के पुल

Virat Kohli On Arijit Singh: विराट कोहली के बारे में काफी कम लोग जानते हैं कि वो अरिजित सिंह के कितने बड़े दीवाने हैं. जब से इस लेजेंड सिंगर ने रिटारमेंट का ऐलान किया है, तब से किंग कोहली का पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है.

Virat Kohli Arijit Singh

Virat Kohli Arijit Singh

Virat Kohli Old Post on Arijit Singh: अगर आप बॉलीवुड सॉन्ग्स के दीवाने हैं तो इस जमाने के सबसे रोमांटिक सिंगर अरिजित सिंह के गाने जरूर सुनते होंगे. उनकी आवाज का जादू भारत ही नहीं दुनियाभर में फैला हुआ है. लेकिन इस लेजेंड ने बुधवार 27 दिसंबर 2026 को एक बड़ा ऐलान करते हुए अपने फैंस का दिल तोड़ दिया.

विज्ञापन

अरिजित के फैन हैं कोहली

अरिजित सिंह ने फिल्म प्लेबैक सिंगिग से रिटारमेंट का ऐलान करके हर किसी को चौंका दिया. इस खबर के बाद ये बात हर किसी को याद आ गई कि टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली भी इस सिंगर के बहुत बड़े फैन हैं. वो इस गायक को लेकर अपने जज्बात कई बार बयां कर चुके हैं.

विज्ञापन

विराट का पुराना पोस्ट वायरल

अरिजित के संन्यास के ऐलान के बाद भारत विराट कोहली के कई पुराने सोशल मीडिया पोस्ट फिर से सामने आए हैं और वायरल हो रहे हैं. एक ऐसी पोस्ट साल 2016 की है, जब कोहली ने तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा था, ‘मैं शायद अरिजीत सिंह का सबसे बड़ा फैन हूं. उनके टैलेंट और दिल को छू लेने वाली आवाज से मोहित हूं. सचमुच में मेरे पास शब्द नहीं हैं.’

विज्ञापन

अरिजित के क्यों हैं दीवाने?

इसके अलावा विराट कोहली ने साल 2017 में एक दूसरी पोस्ट में अपनी तारीफ दोहराई थी, इसे ‘प्योर फैनबॉय मोमेंट’ बताते हुए कहा कि किसी की आवाज ने उन्हें वैसे कभी इम्प्रेस नहीं किया जैसे अरिजीत ने किया है.

अरिजत ने कहा था, ‘आई लव यू’

अरिजित सिंह भी विराट कोहली के फैन हैं, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान 14 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान के मैच से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करते वक्त, अरिजित ने कोहली को वार्म-अप करते देखा और भावनाओं में बहकर, प्री-मैच सेरेमनी के दौरान गाने के बीच में जोर से कहा, ‘आई लव यू, विराट.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ