हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंस्टाग्राम से गायब हुए विराट कोहली? 274 मिलियन फॉलोअर्स वाला अकाउंट हटा, फैंस में मचा बवाल

Virat Kohli Instagram Disappeared: विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं. अचानक से भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी का अकाउंट गायब हो गया है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस में बवाल मचा हुआ है. सभी के मन में सवाल है कि आखिर कोहली के अकाउंट को क्या हो गया है.

विज्ञापन
विराट का इंस्टाग्राम गायब

Virat Kohli Instagram Disappeared: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चर्चा का विषय बन गए हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है. उनके इस सोशल मीडिया अकाउंट पर 274 मिलियन फॉलोअर्स थे. इससे फैंस के बीच हड़कंप मचा हुआ है. विराट इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं और पूरी दुनिया में उनके प्रशंसक मौजूद हैं. अचानक से उनका सोशल मीडिया से गायब होना हर किसी को हैरान कर गया है.

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट हटा!

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से ब्रेक पर हैं. अब फैंस उन्हें सीधा IPL में खेलते हुए देख पाएंगे. इसी बीच कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है. उनके अकाउंट पर करोड़ों फॉलोअर्स थे. अचानक 30 जनवरी को सुबह फैंस ने ये इस बात पर गौर किया कि कोहली का अकाउंट सोशल मीडिया से गायब हो गया है. कोहली अपने इंस्टाग्राम पर उतने एक्टिव नहीं थे. वो ब्रांड प्रमोशन से जुड़े वीडियो ज्यादातर मौकों पर पोस्ट करते थे. इसके अलावा वो अपने निजी जीवन से जुड़ी चीजें डालते हैं. खैर, अब विराट के अकाउंट पर लिखा आ रहा है, ‘प्रोफाइल उपलब्ध नहीं है.’

ये भी पढ़ें:- WPL 2026: यूपी को हराकर RCB ने कटाया फाइनल का टिकट, मंधाना-हैरिस ने ठोका दमदार अर्धशतक

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट के गायब होने के बाद उनकी टीम की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. इंस्टाग्राम ने भी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है. सही के मन में सवाल है कि कोहली ने जानबूझकर अपना अकाउंट हटाया है, या किसी ग्लीच के कारण ये अकाउंट गायब हो गया है.

विराट कोहली के भाई का अकाउंट भी गायब

विराट कोहली के भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी गायब हो चुका है. विराट का खाता हटने के बाद अब उनके भाई का इंस्टाग्राम भी नजर नहीं आ रहा है. उनकी ID पर भी ‘प्रोफाइल उपलब्ध नहीं’ मैसेज आ रहा है. इसी वजह से फैंस अब विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से सवाल कर रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के खिलाफ फेल हुआ 25 करोड़ी खिलाड़ी, KKR की बढ़ गई टेंशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola