---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

तमन्ना भाटिया सहित कई हसीन एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं विराट कोहली, लिस्ट में नंबर 3 पर है हैरान करने वाला नाम 

Virat Kohli Girlfriend List: अनुष्का शर्मा को डेट करने से पहले विराट कोहली ने कई और अभिनेत्रियों को डेट किया है। इस लिस्ट में मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान की पत्नी का नाम भी शामिल है। साल 2008 से उन्होंने अब तक कुल 7 लोगों को डेट किया है।

---विज्ञापन---

Virat Kohli Girlfriend List: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी फैंस की फेवरेट है। दोनों की जोड़ी सभी को बहुत ज्यादा पसंद आती है। जिसके कारण ही इस जोड़ी को विरुष्का भी कहा जाता है। अनुष्का शर्मा को डेट करने से पहले कोहली ने कई और अभिनेत्रियों को डेट किया है। इस लिस्ट में मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान की पत्नी का नाम भी शामिल है। साल 2008 से उन्होंने अब तक कुल 7 लोगों को डेट किया है। 

विराट कोहली की गर्लफ्रेंड की लिस्ट 

सबसे पहले इस लिस्ट में साक्षी अग्रवाल का नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिल अभिनेत्री कोहली की पहली गर्लफ्रेंड थी। जिनको उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेटर बनने के बाद डेट किया था। खबरों के मुताबिक यह रिश्ता बहुत लंबा नहीं चला था। लिस्ट में दूसरा नाम मिस इंडिया 2007 सारा-जेन डायस का है। खबरों के मुताबिक अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद कोहली ने सारा को डेट किया था। 

---विज्ञापन---

हालांकि दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते को कभी माना नहीं। लिस्ट में अगला नाम अभिनेत्री संजना गलरानी का है। माना जाता है इन दोनों की मुलाकात विजय माल्या की एक पार्टी में हुई थी। जिसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया। दोनों की साथ में तस्वीर भी वायरल हो चुकी है। आईपीएल 2011 के बाद इन खबरों को विराम लगा है। 

तमन्ना भाटिया से भी जुड़ चुका है कोहली का नाम 

मौजूदा समय में फेमस अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को भी विराट कोहली डेट कर चुके हैं। एक शूट के दौरान दोनों मिले थे। खबरों के मुताबिक दोनों ने लगभग 1 साल तक डेट किया था, लेकिन कभी भी सार्वजनिक रूप से इस पर कुछ नहीं कहा। हाल में ही भाटिया ने इस रिश्ते से इंकार भी किया था। जिसके बाद कोहली इजाबेल लिटे को डेट किया था। दोनों ने 2012 से 2014 तक डेट किया था। कोहली इस ब्राजीलियाई मॉडल और अभिनेत्री ने एक पार्टी में मिले थे। हालांकि बाद में दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म किया था।  

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा की पत्नी से भी जुड़ चुका है नाम 

साल 2013 में ही भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदा पत्नी रितिका सजदेह के साथ भी कोहली का नाम जुड़ा था। जब एक मूवी डेट के बाद दोनों को पैपराजी ने घेर लिया था। इस घटना के बाद से ही दोनों के रिश्ते की खबरों को बल मिला था, लेकिन ये खबरें बहुत कम चली।

ये भी पढ़ें: सरकार रखेगी बीसीसीआई पर निगरानी! क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड की बढ़ेगी मुश्किलें? 

First published on: Aug 11, 2025 07:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola