वेजिटेरियन हो गए हैं Virat Kohli, छोले-कुल्चे के बारे में बताई खास बात

virat kohli has become vegetarian chole kulche

virat kohli has become vegetarian chole kulche

Virat Kohli: विराट कोहली ने दिल्ली टेस्ट के दौरान छोले-कुल्चे खाने के लिए बुलाए थे। विराट आउट होने की वजह से नाराज थे। लेकिन जब छोले-कुल्चे आए तो वह बहुत खुश हुए थे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। अब विराट ने छोले-कुल्चे को लेकर बड़ी बात कही है।

विराट वेजिटेरियन हो गए हैं

विराट कोहली ने दिल्ली टेस्ट के बाद एक फैशन ब्रांड को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने छोले-कुल्चे और खुद के खान पान को लेकर बातें शेयर की हैं। विराट कोहली ने बताया कि वह पहले नॉनवेज खाते थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से वेजिटेरियन हो गए हैं।

विराट ने बताया कि उन्हें छोले-कुल्चे बहुत पसंद हैं, इसमें कोई शक नहीं है। बता दें कि दिल्ली टेस्ट के दौरान भी विराट कोहली ने दिल्ली के स्पेशल छोले-कुल्चे खाने के लिए बुलवाए थे।

विराट ने राहुल को भी ऑफर किए थे छोले-कुल्चे

खास बात यह है कि जब विराट कोहली दिल्ली टेस्ट के दौरान कोच राहुल द्रविड़ से बात कर रहे थे। तभी छोले-कुल्चे आए। जिसके बाद विराट ने खुश होते हुए कहा कि रखिए आकर खाता हूं, इस दौरान विराट कोहली ने कोच राहुल द्रविड़ भी छोले कुल्चे ऑफर किए थे। लेकिन राहुल द्रविड़ ने कहा कि मैं पचास साल का हो गया हूं अब इतना ज्यादा कॉलेस्ट्रॉल वाला खाना नहीं खा सकता। इस बात का जिक्र राहुल द्रविड़ ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी किया था।

https://twitter.com/katyxkohli17/status/1626888857370382336?s=20

विराट का वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली 44 रन बनाकर आउट हुए थे। विराट कोहली के फैसले को लेकर काफी विवाद भी हुआ था, जिसके बाद वह नाराज भी नजर आए थे। विराट कोहली जब ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो तब तक उनका छोले-कुल्चे का ऑर्डर आ चुका था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर छोले कुल्चे ट्रेंड भी किया था।

कोहली फिटनेस के लिए सर्तक

बता दें कि विराट कोहली पहले नॉनवेज भी खाते थे, उन्हें चिकन बहुत पसंद था। लेकिन अब विराट कोहली ने नॉनवेज नहीं खाने की बात कही है। विराट का कहना है कि वह अब वेजिवेजिटेरियन हो गए हैं Virat Kohli, छोले-कुल्चे के बारे में बताई खास बात टेरियन हो गए हैं। बता दें कि विराट उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर सबसे ज्यादा सर्तक माने जाते हैं।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ