भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान मैदान पर एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे. इसी दौरान स्टैंड्स में बैठे कुछ दर्शकों ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे कोहली नाराज दिखाई दिए.
विराट कोहली को क्यों आया गुस्सा?
दरअसल, विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने की चाहत में कुछ फैंस ने अपने बल्ले सीधे मैदान के अंदर फेंक दिए. दर्शकों की इस हरकत से कोहली काफी असहज नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली ने जमीन पर पड़े बल्ले को उठाया और फैंस के इस व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर की. इस घटना के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा और मैदान पर दर्शकों के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं. क्रिकेट फैंस भी सोशल मीडिया पर इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं.
रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ कोहली ने बनाया रिकॉर्ड
इस मुकाबले में विराट कोहली बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे सके, लेकिन मैदान पर उतरते ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. कोहली अब वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
मैच से पहले इस मामले में उनका रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बराबर था. पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1,971 रन बनाए थे. कोहली ने अपनी पारी की शुरुआत चौका लगाकर की और इसी के साथ पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया. अब कीवी टीम के खिलाफ उनके वनडे रनों की संख्या 1,975 हो गई है.
135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई भारतीय टीम
मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. वेलिंगटन में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते कीवी टीम पहली पारी में महज 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. बारिश के कारण प्रभावित हुए इस मैच में भारत को जीत के लिए 135 रनों का लक्ष्य मिला.
आसान लक्ष्य देखकर भारतीय टीम से मजबूत शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन रन चेज में टीम इंडिया की हालत खराब हो गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे और टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही.
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
26 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
32 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines