हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली के खास सहित ये 3 दिग्गज चीफ सिलेक्टर की रेस में हैं शामिल, अगरकर की छीन सकती है कुर्सी

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम में फिलहाल बदलाव का दौर चल रहा है. इस बीच सितंबर 2026 में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है. ऐसे में बीसीसीआई फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में लगी हुई है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

Indian Cricket Team: टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में खत्म हो रहा है. ऐसे में टीम को अब उनकी जगह लेने के लिए एक बड़े नाम की जरूरत है. जिसके भविष्य में भी बोर्ड और टीम मैनेजमेंट कुछ कड़े फैसले कर सके. ऐसे में फिलहाल 3 नाम सबसे आगे नजर आ रहे हैं. जिनमें से एक नाम तो किंग विराट कोहली के बहुत ही खास का है. उनके इस रोल में आने से बहुत कुछ बदल सकता है. कई खिलाड़ियों का कमबैक भी हो सकता है. 

रवि शास्त्री 

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भी फिलहाल अगले चीफ सिलेक्टर बनने की रेस में नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अब बड़े नाम को इस कुर्सी पर बिठाना चाहता है. बतौर हेड कोच शास्त्री ने कई प्लेयर टीम इंडिया के लिए बनाए थे. ऐसे में वो चीफ सिलेक्टर बनकर भी टीम की कई बड़ी परेशानियों को खत्म कर सकते हैं. शास्त्री विराट कोहली के करीबी हैं, ऐसे में उनके इस रोल में आने से मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गजों की भी वनडे टीम में वापसी हो सकती है. 

वीवीएस लक्ष्मण 

मौजूदा समय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण भी अब इस रेस में शामिल हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई उनके काम से बहुत ज्यादा खुश है. जिसके कारण ही अब उन्हें टीम एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपना चाहती है. कुछ दौरों पर उन्होंने हेड कोच की भी भूमिका निभाई है. ऐसे में वो टीम के खिलाड़ियों को अच्छे से समझते भी हैं. इन्हीं कारणों से ही लक्ष्मण फिलहाल इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 49 साल बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज ने किया बड़ा कारनामा, बाबर आजम भी नहीं कर पाए हैं ऐसा

वीरेंद्र सहवाग 

भारतीय दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी इस रेस में नजर आ रहा है. वीरेंद्र सहवाग जितने बड़े कद के खिलाड़ी हैं, ऐसे में उन्हें कड़े फैसले लेने में कोई परेशानी नहीं आएगी. इसके अलावा वो टीम मैनेजमेंट से भी एक अच्छा रिश्ता बना सकते हैं. हालांकि सहवाग के आने से हेड कोच गौतम गंभीर का दखल चयन में कम हो सकता है. जिसके बारे में फिलहाल बीसीसीआई सोच रहा है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर से सीधे ‘सरकारी बाबू’! जानिए ईशान किशन को RBI में मिलती है कितनी सैलरी? ऐसे लगी नौकरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola