Virat Kohli Golden Duck, IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत तेज हुई। लेकिन तीसरे ओवर में बैक टू बैक दो बड़े झटके टीम को लग गए। टीम इंडिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली पहली गेंद पर ही जीरो पर आउट हो गए। वह गोल्डन डक का शिकार हुए और अपने 14 साल के टी20 इंटरनेशनल करियर में पहली बार वह इस तरह आउट हुए। उन्होंने पिछले मैच में 16 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली थी। फरीद अहमद ने उनका विकेट लिया।
109वीं पारी में पहला गोल्डन डक
विराट कोहली ने 2010 में टी20 इंटरनेशल डेब्यू किया था। उसके बाद से उन्होंने 117 मैच अभी तक खेले और पहली बार वह 14 साल में गोल्डन डक पर आउट हुए। उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की यह 109वीं पारी थी। वैसे ओवरऑल इस फॉर्मेट में यह उनका पांचवां डक था। लेकिन गोल्डन डक यानी पहली बॉल पर वह पहली बार इस फॉर्मेट में आउट हुए।
विराट कोहली के नाम 117 टी20 इंटरनेशनल में 51.7 की औसत से 4037 रन दर्ज हैं। वह दुनियाभर में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशल रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 37 अर्धशतक और एक शतक टी20 इंटरनेशल में दर्ज है। वहीं विराट अगर इस मैच में 6 रन बना लेते तो वह भारत के लिए 12 हजार टी20 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाते। मगर वह ऐसा नहीं कर पाए। अब वह यह फॉर्मेट खेलते हुए सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ही नजर आएंगे अगर उन्हें टीम में चुना गया।
भारतीय पारी लड़खड़ाई
इस मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया 5वें ओवर तक 22 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। फरीद अहमद को इस मैच में मौका मिला और उन्होंने यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, संजू सैमसन को आउट किया। वहीं अजमतुल्लाह ओमरजई ने शिवम दुबे का विकेट लिया। विराट की तरह संजू सैमसन भी गोल्डन डक पर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: संजू सैमसन की एंट्री, अर्शदीप सिंह बाहर; 3 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया
यह भी पढ़ें- AUS vs WI: कौन हैं वेस्टइंडीज के युवा स्टार शमर जोसेफ? तोड़ दिया 85 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
11 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
43 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
43 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines