IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दे दी। इस मैच में विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली और अपना आईपीएल का छठा शतक जड़ा। कोहली मैच में जब 94 रनों पर खेल रहे थे, तब उन्होंने छक्का जड़ा और 1490 दिनों का सूखा खत्म किया। पिछले एक साल में ऐसा तीसरी बार देखने को मिला है जब विराट छक्का जड़कर शतकों का अकाल खत्म कर रहे हो।
विराट कोहली का ‘छक्के’ से अनोखा कनेक्शन
2022 में खेले गए एशिया कप के बाद से ही विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं और हर फॉर्मेंट में शतक जड़कर फैंस का लंबे समय का इंतजार खत्म कर रहे हैं। कोहली अपना शतक पूरा करने में देरी नहीं करते हैं और छक्का मारकर इसे पूरा करने में विश्वास रखते हैं। ऐसा पिछले एक साल में ही तीन बार देखा गया है।
और पढ़िए –IPL 2023: उमरान मलिक कहां हैं? मार्करम ने तोड़ी चुप्पी
अफगानिस्तान के खिलाफ की थी शुरुआत, आईपीएल में भी वही ट्रेंड बरकरार
कोहली ने अंतर्राष्टीय क्रिकेट में शतकों का 1021 दिनों का सूखा अफगानिस्तान के खिलाफ 2022 में खेले गए एशिया कप में खत्म किया। मैच में उन्होंने 61 गेंदों पर ही 121 रन बनाए। मैच में जब वे 94 पर थे तब उन्होंने एक खूबसूरत छक्का जड़ा और शतक पूरा किया। ये उनका अंतर्राष्ट्रीय टी20 में पहला शतक भी था।
कोहली ने वनडे में शतक का 1214 दिनों का सूखा बांग्लादेश के खिलाफ 10 दिसंबर 2022 को खेले गए मैच में खत्म किया। मैच में जब वे शतक के करीब थे तो उन्होंने इबादत हुसैन की गेंद पर फाइन लेग की तरफ छक्का जड़ा और अपना 72वां शतक जड़ा।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी कोहली ने गुरुवार को अपना 1490 दिनों का सूखा खत्म कर दिया। हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में वे बेहतरीन लय में नजर आए। जब वे 94 के स्कोर पर पहुंचे तो उन्होंने इस शतक को भी खास बनाने के लिए 18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ छक्का जड़ा और शतकों के मामले में क्रिस गेल की बराबरी कर ली।
ऐसे जीती रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
राजीव गांधी स्टेडियम में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186/5 का स्कोर बनाया। जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली (100) और फाफ डु प्लेसिस (71) की शानदार पारियों के दम पर 19.2 ओवर में 2 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। आरसीबी की तरफ से इस जीत में विराट कोहली के छक्के ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines