हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'आप हमारे लिए भगवान की ओर से उपहार हैं'...Ronaldo के समर्थन में विराट ने दिल जीत लेने वाला बयान

विज्ञापन
Virat Kohli emotional tweet to Cristiano Ronaldo after morocco vs portugal fifa world cup 2022

Virat Kohli: कतर में फीफा विश्वकप 2022 का रोमांच जारी है। हालांकि इस वर्ल्ड कप से क्रिस्टियानो रोनाल्डो की विदाई हो गई है। क्वॉर्टर फाइनल में उनकी टीम पुर्तगाल को मोरक्को ने 2-1 से हरा दिया। इस हार के बाद स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो रोते हुए मैदान से बाहर निकले थे, जिन्हें देख उनके करोड़ों फैंस भावुक हो गए।

पुर्तगाल की हार के बाद फैंस अपने हीरो क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए सोशल मीडिया पर मेसज भेज रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रोनाल्डो के लिए एक खास ट्वीट किया है। विराट कोहली ने रोनाल्डो को सर्वकालिक महान बताया है।

और पढ़िए – ‘ये है MS Dhoni की सादगी’…सड़क किनारे जाकर फैन को दिया खास तोहफा, वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन

विराट ने रोनाल्डो के लिए किया ये भावुक ट्वीट

विराट कोहली ने अपने भावुक ट्वीट में लिखा कि ‘आपने इस खेल में और दुनिया भर के खेल प्रशंसकों के लिए जो कुछ भी किया है, उससे कोई ट्रॉफी या कोई खिताब कुछ भी कम नहीं कर सकता है। कोई भी शीर्षक यह नहीं बता सकता कि आपने लोगों पर क्या प्रभाव डाला है और जब हम आपको खेलते हुए देखते हैं तो मैं और दुनिया भर के कई लोग क्या महसूस करते हैं। वह भगवान की ओर से एक उपहार है।’

आप मेरे लिए सर्वकालिक महान हैं- विराट कोहली

विराट कोहली ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि ‘ऐसे व्यक्ति के लिए एक वास्तविक आशीर्वाद जो हर बार अपने दिल से खेलता है और किसी भी खिलाड़ी के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण और सच्ची प्रेरणा का प्रतीक है। आप मेरे लिए सर्वकालिक महान हैं।’

विज्ञापन
और पढ़िए –  Ind W vs Aus W: सुपर ओवर में छा गईं इंडिया की छोरियां, सचिन-लक्ष्मण समेत ये दिग्गज हुए दीवाने, जानें क्या कहा

पुर्तगाल के फीफा वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने के बाद रोनाल्डो हुए थे भावुक

आपको बता दें कि विराट कोहली के इन ट्वीट से पहले खुद रोनाल्डो ने दर्द बयां किया था। उन्होंने कहा था कि पुर्तगाल के लिए वर्ल्ड कप जीतना मेरे करियर का सबसे बड़ा सपना था, मेरा सौभाग्य रहा कि मैने पुर्तगाल के साथ और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिताब जीते हैं, लेकिन अपने देश को खिताब नहीं दिला सका। मैं इसके लिए लड़ा, मैने इस सपने को पाने के लिए बहुत संघर्ष किया। 16 सालों में पांच बार विश्वकप खेलते हुए मैने स्कोर किए और इस दौरान हमेशा महान खिलाड़ियों का साथ और लाखों पुर्तगालियों का समर्थन मिला, मैने अपना सबकुछ दिया। कभी भी लड़ाई से पीछे नहीं हटा, मैने कभी उस सपने को नहीं छोड़ा, लेकिन दुख है कि कल सपना समाप्त हो गया।

आपको बता दें कि रोनाल्डो की उम्र 37 हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह अगले वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola