When Virat Kohli Tore a 50 Rupee Note and Danced: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फैंस को मैदान में उनका आक्रामक रवैया काफी भाता है। यही नहीं मैदान में उन्हें कई बार अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया है। विराट कोहली घर पर भी कई बार अपशब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। जिसकी वजह से उनकी जमकर पिटाई भी हुई है।
किंग कोहली ने अपनी जीवन के कुछ पुराने किस्सों को एक इंटरव्यू में लोगों के सामने रखा है। उनका कहना है कि बचपन में वह अपनी बड़ी बहन (भावना कोहली धींगरा) को अक्सर ‘तू’ कहकर बुलाते थे। उनकी यह आदत हो गई थी। वह अपनी बहन को हमेशा ही ‘तू’ कहकर संबोधित करते थे।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 से पहले 3 टीमों को लगा झटका, मैदान में नहीं दिखेंगे स्टार
विराट के अनुसार एक दिन उनकी बहन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने उनकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद उनका अपनी बहन को ‘तू’ कहर बुलाने की आदत पूरी तरह से छूट गई। उस पिटाई के बाद वह अपनी बहन को हमेशा के लिए आप-आप कहकर बुलाने लगे। मैं उनसे पूछता था आप कैसे हो? आप क्या कर रहे हो?
विराट कोहली ने अपने जीवन का एक और मजेदार किस्सा बताया। उन्होंने कहा मैं अक्सर लोगों को शादियों या पार्टियों में नोट उड़ाकर नाचते हुए देखता था। मुझे इसमें बहुत मजा आता था। एक दिन कोई घर पर आया था। उन्होंने किसी काम के लिए मुझे 50 रुपये दिए।
पता नहीं मुझे क्या हो गया। मैंने उस नोट के कई सारे टुकड़े किए और घर से बाहर सीढ़ियों के नीचे जाकर उड़ा दिए। इसके बाद मैंने वहां खूब डांस किया।। मैं भूल गया कि मुझे सामान भी लाना था।
संबंधित खबरें
माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
33 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
42 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines