हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'वन टू का फोर...' 'राम लखन' के गाने पर किंग कोहली ने जमा दिया रंग, जो भी देखा झूम उठा

मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में कोहली बीच मैदान में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli: (X)

ODI World Cup 2023. भारतीय टीम का जलवा वर्ल्ड कप 2023 में बरकार है। ब्लू टीम ने गुरुवार को टूर्नामेंट का अपना सातवां मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में भी भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के दौरान सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। यही वजह रहा कि क्षेत्ररक्षण के दौरान सभी खिलाड़ी सुकून में नजर आए।

मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में भारतीय अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली बीच मैदान में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। किंग कोहली के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार साझा भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IND Vs SL: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 302 रन से दी मात

विज्ञापन

वायरल हो रहे विडियो में जब कैप्टन रोहित शर्मा भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से बात कर रहे थे, तब कोहली को स्लीप में डांस करते हुए देखा गया। यह पहली बार नहीं है जब कोहली को मैदान में डांस करते हुए देखा गया है। इससे पहले भी वह बीच मैदान में डांस करते हुए देखे जा चुके हैं।

इस बार किंग कोहली को ‘राम लखन’ के सुपरहिट सांग्स ‘वन टू का फोर… मेरा नाम है लखन’ गाने पर डांस करते हुए देखा गया गया है। कोहली ने जब इस गाने पर डांस करना शुरू किया। दर्शक दीर्घा में उपस्थित सभी फैंस खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ बल्ले से हिट रहे कोहली:

श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली का जलवा रहा। उन्होंने विपक्षी टीम के खिलाफ तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 94 गेंदों का सामना किया। इस बीच 93.61 की स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 11 बेहतरीन चौके निकले।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola