हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली मचाएंगे धमाल, सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. दोनों बल्लेबाज कई आंकड़ों में फिलहाल बराबरी पर हैं. एक शतक या अर्धशतक लगाकर विराट कुछ रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वहीं, कुछ उपलब्धियों के लिए उन्हें सीरीज में बड़ी पारियां खेलनी होंगी.

विज्ञापन
विराट कोहली/ Image Source: ANI

विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं, उनके नाम कोई न कोई बड़ी उपलब्धि जुड़ जाती है. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी उनके पास इतिहास रचने का मौका होगा. इस बार विराट के निशाने पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नौ बड़े रिकॉर्ड हैं. इनमें से कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिन्हें तोड़ने के लिए कोहली को सिर्फ एक शतक या अर्धशतक की जरूरत है. ऐसे में यह सीरीज उनके लिए कई मायनों में खास हो सकती है.

सचिन के इन 9 रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं विराट

  1. एशिया के बाहर सबसे ज्यादा शतक: इस मामले में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर 29-29 शतकों के साथ बराबरी पर हैं. एक और सेंचुरी लगाते ही विराट सचिन से आगे निकल जाएंगे.
  2. लिस्ट ए क्रिकेट में शतक: लिस्ट ए क्रिकेट में दोनों बल्लेबाजों के नाम 60-60 शतक हैं. एक शतक लगाकर कोहली इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमा सकते हैं.
  3. SENA देशों में 50 प्लस स्कोर: दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सचिन ने 133 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. विराट एक और फिफ्टी प्लस स्कोर बनाकर उनसे आगे निकल सकते हैं.
  4. वनडे जीत में सबसे ज्यादा रन: सचिन ने भारत की जीत वाले वनडे मैचों में 11,157 रन बनाए हैं. विराट के 10,864 रन हैं. उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 294 रन बनाने होंगे.
  5. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन: सचिन के नाम कीवी टीम के खिलाफ 3,345 रन हैं, जबकि विराट 3,167 रन बना चुके हैं. 179 रन बनाते ही वह पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे.
  6. वनडे रन चेज में सबसे ज्यादा रन: सचिन के 8,720 रनों के मुकाबले विराट के 8,667 रन हैं. 54 रन बनाते ही वह यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
  7. न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन: सचिन ने न्यूजीलैंड में 821 रन बनाए हैं. विराट के खाते में 596 रन हैं. 227 रन बनाकर वह उनसे आगे निकल सकते हैं.
  8. 35 साल के बाद वनडे शतक: सचिन ने 35 साल की उम्र के बाद 7 शतक लगाए थे. विराट भी इतने ही शतक लगा चुके हैं. एक और सेंचुरी उन्हें शीर्ष पर पहुंचा देगी.
  9. न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत में शतक: कीवी टीम के खिलाफ भारत की जीत वाले वनडे मैचों में सचिन और विराट दोनों के नाम 6-6 शतक हैं. एक शतक लगाकर कोहली यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola