Virat Kohli 15 years in cricket: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट कोहली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था। इस मैच में किंग कोहली कुछ खास नहीं कर पाए थे और केवल 12 रन बनाए थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने ऐसा खेल दिखाया जिसने दुनिया के तमाम क्रिकेटर्स को हैरान कर दिया। 15 साल के करियर में कोहली ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं जो उन्हें दुनिया के सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक बनाता है।
विराट कोहली के रिकॉर्ड्स जो उन्हें बनाते हैं खास
दिल्ली के रहने वाले विराट कोहली भारत की 2011 की विश्व विजेता टीम के हिस्सा थे। उन्होंने 15 साल के करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल है। वे भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सात डबल सेंचुरी जड़ी है।
कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके नाम कुल 76 सेंचुरी है। वे वनडे में सबसे तेजी से 8 हजार, 9 हजार, 10 हजार, 11 हजार और 12 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा भी उनके कई रिकॉर्ड्स है जो कि उनके सफर को बेहद खास बनाते हैं।
रन मशीन हैं कोहली, हर फॉर्मेंट में लगाया अंबार
विराट कोहली ने अब तक 501 मुकाबलें खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 25, 582 रन बनाए हैं। कोहली ने 111 टेस्ट की 187 पारियों में 49.29 की औसत और 55.23 की स्ट्राइक रेट से 8,676 रन बनाए हैं। वहीं वनडे के तो वे बादशाह हैं। उन्होंने इस फॉर्मेंट में 265 पारियों में 57.32 की औसत और 93.62 की स्ट्राइक रेट से 12,898 रन बनाए। वहीं टी20 में उन्होंने 52.73 की औसत और 137.96 की स्ट्राइक रेट से 4,008 रन बनाए हैं। वे भारत के इस फॉर्मेंट के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
34 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines