---विज्ञापन---

Virat Kohli IND vs ENG: क्या विराट कोहली ने छोड़ी पूरी टेस्ट सीरीज? टीम इंडिया के ऐलान पर क्यों फंसा पेंच

Virat Kohli India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की अब वापसी होगी भी या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

Virat Kohli India vs England Test Series: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर हैं। फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विराट की वापसी कब होगी। विराट की वापसी पर अटकलें तब और तेज हुईं जब शनिवार को उनके सबसे खास दोस्त एबी डिविलियर्स ने अपने लाइव वीडियो में एक बड़ा अपडेट दिया। एबी डिविलियर्स ने बताया था कि विराट इस वक्त अपने परिवार के साथ हैं और जल्द ही वह दूसरे बच्चे के पिता भी बनने वाले हैं। हालांकि, विराट, अनुष्का व बीसीसीआई द्वारा इस पर चुप्पी रखी जा रही थी। पर डिविलियर्स ने सबके सामने राज खोला और बताया कि उन्होंने फोन पर विराट से क्या बात की। इसके बाद अब सवाल ऐसे भी उठ रहे हैं क्या विराट कोहली ने पूरी टेस्ट सीरीज छोड़ दी है?

क्यों पंच रहा टीम की घोषणा पर पेंच?

दरअसल विराट कोहली ने पर्सनल रीजन देकर ही पहले दो टेस्ट से अपना नाम वापस लिया था। इसके बाद बीसीसीआई ने भी उनके पर्सनल रीजन को लेकर प्राइवेसी बरकरार रखने की बात कही थी। अब नाया अपडेट जो आ रहा है उस मुताबिक विराट भारत में ही नहीं हैं। वहीं यह भी साफ नहीं है कि वह बचे हुए तीन टेस्ट में लौटेंगे या नहीं।

---विज्ञापन---

अभी टीम इंडिया का भी बचे हुए तीन मैचों के लिए स्क्वॉड जारी होना है। लेकिन अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है और संभवत: विराट की मौजूदगी पर सस्पेंस के कारण ही इसको लेकर पेंच फंस रहा है। अब उम्मीद की जा रही है कि दूसरे टेस्ट के बाद टीम की घोषणा की जा सकती है।

कब होगा टीम का ऐलान?

अभी हालांकि टीम के ऐलान की तारीख तय नहीं है लेकिन अब देखने वाली बात यह है कि दूसरा टेस्ट कब खत्म होता है। 2 से 6 फरवरी तक विशाखापट्टनम में यह मैच खेला जाना है। उम्मीद यह की जा रही है कि 6 तारीख के बाद ही टीम का ऐलान हो सकता है। क्योंकि तीसरे टेस्ट मैच में करीब 8-9 दिन का गैप है। यही कारण है कि बोर्ड के पास भी समय है। 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला जाएगा। उसके बाद 23 से 27 फरवरी तक रांची में चौथा टेस्ट और 7 से 11 मार्च तक पांचवां टेस्ट धर्मशाला में खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ गिल की ‘शुभ’ फिफ्टी, 13 पारियों में लगाया पहला अर्धशतक

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : तीसरे टेस्ट में सरफराज खान की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर का खराब फॉर्म बन सकता है कारण

---विज्ञापन---

First published on: Feb 04, 2024 01:07 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola