T20 World Cup 2024: साल 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों में अब टीम इंडिया जुट चुकी है। फिलहाल भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज खेलनी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही टी20 सीरीज से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
इस सीरीज में भारत के युवा खिलाड़ी खेल रहे है जिन्होंने अभी तक अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रखा है। वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि क्या विराट कोहली टी20 विश्व 2024 में खेल पाएंगे। अगर विराट कोहली टी20 विश्व में नहीं खेलते है तो उनकी जगह यशस्वी जायसवाल नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: सिकंदर रजा का जलवा, पहले अर्धशतक फिर लगाई हैट्रिक, इतिहास में बन गए खास
विराट को रिप्लेस कर सकते हैं यशस्वी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में यशस्वी काफी कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। ऐसे में अगर विराट कोहली टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेते है तो यशस्वी जायसवाल उनको रिप्लेस कर सकते हैं। टी20 क्रिकेट में यशस्वी लगातार भारतीय टीम के लिए शानदार पारियां खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में यशस्वी का धमाल देखने को मिला। उन्होंने महज 24 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। डेब्यू के बाद से टी20 क्रिकेट में यशस्वी धमाल मचा रहे है।
यशस्वी का टी20 इंटरनेशनल करियर
बता दें, यशस्वी जायसवाल ने अभी तक भारत के लिए 10 टी20 मुकाबले खेले है। जिसमें उन्होंने 306 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकला है। टी20 क्रिकेट के लिहाज से यशस्वी के लिए ये साल 2023 काफी अच्छा रहा है।
टी20 विश्व कप के लिए युवा टीम तैयार कर रहा भारत
विराट कोहली ने काफी समय से टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि उनके टी20 विश्व कप 2024 में खेलने के काफी कम चांस है। इसी को देखते हुए भारत भी अब युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। पिछली कई टी20 सीरीज से भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को ही मौका दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
तीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
36 mins agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
2 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
2 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
5 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
6 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
14 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
15 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines