IND vs BAN Wide Ball Controversy: बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली का सेंचुरी काफी चर्चा में है। कोहली ने आखिरी में जीत का छक्का लगाकर अपना सेंचुरी पूरा कर लिया। फैंस का कहना है कि बांग्लादेश के गेंदबाज नसुम अहमद ने कोहली की सेंचुरी रोकने के लिए जानबूझकर वाइड बॉल डाली थी, लेकिन अंपायर ने वाइड नहीं दिया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब विवाद छिड़ा हुआ है। इस घटना के बाद फैंस को वह गेंद याद आ गई है, जब टी-20 विश्व कप में अश्विन स्ट्राइक पर थे, मोहम्मद नवाज गेंदबाजी करते हुए गेंद पीछे फेंकी तो अंपायर ने वाइड दे दिया। फैंस का कहना है कि अगर वह गेंद वाइड थी, तो कोहली वाली गेंद क्यों नहीं।
फैंस को 2022 की घटना आई याद
अंपायर के वाइड नहीं देने के बाद कोहली ने अपना सेंचुरी बनाया था, यह सेंचुरी खूब सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि अंपायर ने कोहली का सेंचुरी पूरा कराने के लिए वाइड नहीं दी। इसको लेकर पाकिस्तानी फैंस में काफी गुस्सा भी देखा जा रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर अंपायर को ट्रोल कर कह रहे हैं कि क्या हमें ये वर्ल्ड कप खेलने की जरूरत है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कोहली की सेंचुरी के लिए वाइड नहीं देने को लेकर पाकिस्तानी फैंस खासकर नाराजगी दिखा रहे हैं। फैंस को 2022 का टी-20 विश्व कप याद आ गया है, जब अंपायर ने अश्विन के स्ट्राइक पर रहते गेंद को वाइड दे दिया था। इसको लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स अंपायर को ट्रोल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई फैंस पर चढ़ा भारत का खुमार, चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे..Watch Video
‘कोहली का सेंचुरी देखना चाहता था अंपायर’
गेंद को वाइड नहीं देने को लेकर कुछ फैंस अंपायर की तारीफ भी कर रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर अंपायर को थैंक्स भी कर रहे हैं, फैंस का कहना है कि अंपायर के कारण कोहली का सेंचुरी पूरा हो सका है। अंपायर भी कोहली का फैन लग रहा है, अंपायर चाहता था कि कोहली का सेंचुरी पूरा हो सके, इसलिए अंपायर ने जानबूझकर गेंद को वाईड नहीं दी है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines