ODI World Cup 2023 IND vs ENG: वनडे विश्व कप में आज भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर 2 बजे मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर सभी की नजरे रहने वाली है। इस टूर्नामेंट में विराट का बल्ला अभी तक जमकर बोला है कोहली ने हर मैच में अहम पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इस विश्व कप में विराट भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। विराट अभी तक एक सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी लगा चुकें हैं।
सचिन के रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी!
बता दें, विराट कोहली के पास आज टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहेरा मौका है। सचिन के नाम वनडे इंटरनेशनल में 49 शतक है तो वहीं विराट के नाम फिलहाल 48 शतक है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड की जंग आज, 20 साल से विश्व कप में इंग्लैंड को नहीं हरा सकी टीम इंडिया
ऐसे में आज करोड़ों फैंस को उम्मीद है कि, विराट आज सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट ने 95 रनों की अहम और मैच जीताऊ पारी खेली थी एक समय लग रहा था कि इस मैच में ही विराट सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, लेकिन वो 5 रन से चूक गए थे।
इंग्लैंड के खिलाफ चलता विराट का बल्ला
इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला खूब चलता है और जमकर रन बटोरते है। अभी तक विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 36 वनडे मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 1340 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। इस दोरान विराट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 रनों का रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। आज एक बार फिर से टीम इंडिया को विराट से इकाना के स्टेडियम में बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
24 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
49 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
50 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines