Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Virat Kohli Birthday: भारतीय टीम की आलराउंड बल्लेबाज और टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में धमाकेदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में एक साधारण परिवार में जन्में विराट कोहली का नाम आज देश और दुनिया भर में लाखों फैंस की जुबां पर रहता हैं। विराट कोहली इस खास दिन पर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं और उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों और स्टाफ के मेंबर्स उनके लिए केक लेकर आए और बधाई भी दी।
विराट कोहली अपने 34वें जन्मदिन पर भारतीय टीम के साथ अपने अगले मैच के लिए मेलबर्न में हैं। ऐसे में टीम के खिलाड़ियों और कोच राहुल द्रविड़ ने उनके जन्मदिन को खास बनाना चाहा। जिसके लिए वे कोहली के लिए केक लेकर आए जिसे उन्होंने बड़े आनंद के साथ काटा और सभी को खिलाया। इसका एक वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि विराट कैसे मजे से केक काट रहे हैं और सभी खिलाड़ी आस-पास खड़े-खड़े तालियां बजा रहे हैं।
Birthday celebrations ON in Australia 🎂 🎉
Happy birthday @imVkohli & @PaddyUpton1 👏 👏 #TeamIndia | #T20WorldCup pic.twitter.com/sPB2vHVHw4
— BCCI (@BCCI) November 5, 2022
वीडियो में विराट कोहली के अच्छे दोस्त रिषभ पंत मजे के मूड में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत चुपके से केक को उठाते हैं और कोहली के चेहरे पर लगा देते हैं हालांकि कोहली के मना करने के बाद वे थोड़ा सा लगाने के बाद रुक जाते हैं। वहीं इसे देखकर सभी लोग हसने लग जाते हैं। वीडियो में कोच राहुल द्रविड़ और सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद दिखाई देते हैं।
विराट कोहली के जन्मदिन पर बोर्ड ऑफ क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक ट्वीट किया है और लिखा है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। बीसीसीआई ने इसके साथ उनके रिकॉर्ड्स भी शेयर किए हैं।
4⃣7⃣7⃣ international matches & counting 👍
2⃣4⃣3⃣5⃣0⃣ international runs & going strong 💪
2⃣0⃣1⃣1⃣ ICC World Cup & 2⃣0⃣1⃣3⃣ ICC Champions Trophy winner 🏆 🏆Here's wishing @imVkohli – former #TeamIndia captain & one of the best modern-day batters – a very happy birthday. 👏 🎂 pic.twitter.com/ttlFSE6Mh0
— BCCI (@BCCI) November 5, 2022
बता दें कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में खेल जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने अब तक खेली गई 4 इनिंग में से तीन में अर्धशतक जड़ा हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की पारी खेली थी जिसकी बदौलत ही टीम मैच जीत पाई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।