Virat Kohli celebrated Raksha Bandhan: देशभर में आज (28 अगस्त) भाई-बहन का सबसे बड़ा त्योहार रक्षाबंधन का मनाया जा रहा है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी अपनी बहन भावना के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. भावना ने इस खूबसूरत पल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह विराट को राखी बांधती नजर आ रही हैं. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
बहन भावना ने विराट कोहली को बांधी राखी
रक्षाबंधन के मौके पर विराट कोहली की बहन भावना ने उन्हें राखी बांधी. भाई-बहन ने खास अंदाज में इस त्योहार को मनाया. भावना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट को राखी बांधते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. पोस्ट में विराट के बड़े भाई विकास की भी एक झलक दिखाई दी. तस्वीर के साथ भावना ने अपने दोनों भाइयों के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा.
उन्होंने कहा, “जिंदगी हमें कहीं भी ले जाए, मेरी दुआएं हमेशा तुम्हारे साथ रहेंगी.” विराट और उनकी बहन के इस खूबसूरत पल को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.
कब एक्शन में होंगे विराट कोहली?
37 वर्षीय विराट कोहली आखिरी बार जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में खेलते नजर आए थे. इस मुकाबले में कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 59 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेली थी. तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में उन्होंने 48 की औसत और 109.09 के स्ट्राइक रेट से कुल 144 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले.
टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आ सकते हैं. यह वनडे सीरीज 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी, जिसके मुकाबले केरल, असम और पंजाब में होंगे. इस सीरीज में कोहली के साथ रोहित शर्मा भी खेलते दिखाई दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 6 चौके और 8 छक्के… पाकिस्तान के सैम अयूब ने CPL में तूफानी शतक ठोक मचाई तबाही, अकेले दम पर दिलाई जीत
2026 में शानदार फॉर्म में हैं कोहली
साल 2026 में विराट कोहली अब तक खेले 6 वनडे मुकाबलों में 64 की शानदार औसत और 106.66 के स्ट्राइक रेट से 384 रन ठोक चुके हैं. इस दौरान विराट ने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है. वहीं, विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वह वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं. उन्होंने अब तक 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 58.59 की औसत से 14,941 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 54 शतक और 79 अर्धशतक दर्ज हैं.
अगर विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ 59 रन बना लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में 15,000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हासिल की है, जिनके नाम वनडे क्रिकेट में 18,426 रन दर्ज हैं. इसके अलावा, विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों के आंकड़े की ओर भी बढ़ रहे हैं. उनके नाम फिलहाल 85 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं और वह इस ऐतिहासिक मुकाम से 15 शतक दूर हैं.
ये भी पढ़ें- नो-बॉल फेंकने में ‘किंग’ है पाकिस्तान, 2026 में PAK गेंदबाजों ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
19 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
29 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
35 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines