Virat Kohli to break Sachin Tendulkar records: भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। इसमें भारतीय टीम 8 अक्टूबर को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है। विराट कोहली के लिए वर्ल्ड कप बेहद खास साबित होने वाला है। ये उनका आखिरी विश्वकप हो सकता है। इसमें जहां उनका लक्ष्य देश को खिताब दिलाना होगा वहीं वे सचिन तेंदुलकर के भी कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं।
वनडे के सबसे बड़े शतकवीर बनने का मौका
भारतीय स्टार विराट कोहली की हमेशा सचिन तेंदुलकर से तुलना की जाती है और हो भी क्यों ना। वे भारतीय दिग्गज के कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुके हैं। ऐसे में जब वे वर्ल्ड कप में उतरेंगे तो तो कोहली की नजरें वनडे के सबसे बड़े शतकवीर बनने पर भी होगी। दरअसल वनडे इंटरनेशनल में कोहली के 47 शतक हो चुके हैं। अगर वे 3 शतक और जड़ देते हैं तो इस फॉर्मेंट में शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ देंगे जिनके 49 शतक हैं।
एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन
एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 2003 के वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे। विराट कोहली इन दिनों शानदार लय में है और अगर वे अपना टॉप फॉर्म दिखाते हैं तो सचिन का ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं।
एक विश्वकप में सबसे ज्यादा चौके
सचिन तेंदुलकर ने 2003 के विश्वकप में 75 चौके लगाए थे जो कि अभी तक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। भारतीय स्टार विराट कोहली को भी चौके जड़ने का शौक है और अगर वे तेजी से रन बनाते हुए बाउंड्री ढूंढने में कामयाब रहते हैं तो गॉड ऑफ क्रिकेट के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
5 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines