IND vs AUS World Cup Match: आईसीसी विश्व कप 2023 में भारत अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पारी की शुरुआत में ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के बड़ा झटका दे दिया है। भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मिशेल मार्श को बिना खाता खोले ही चलता कर दिया है। मार्श 6 गेंद खेलकर अपना खाता भी नहीं खोल सके और बुमराह के शिकार हो गए। विराट कोहली ने मार्श का कमाल का कैच पकड़ा है।
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली कई बार अपनी दुरस्त फील्डिंग से चौंका देते हैं। कोहली ने एक बार से ऐसी ही फील्डिंग की है। कोहली ने मार्श का हवा में उड़कर कैच लपक लिया है। बता दें कि तीसरे ओवर में बुमराह को गेंद थमाई गई। बुमराह ने ओवर के दूसरे ही गेंद पर मार्श को चलता कर दिया। उन्होंने गेंद डाली तो, मार्श गेंद को कीपर के बगल से निकालना चाहता था, लेकिन स्लीप में तैनात विराट कोहली ने चीते जैसी छलांग लगाकर गेंद को लपक लिया और मिशेल मार्श को चलता कर दिया। इस विकेट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 5 रनों के स्कोर पर पहला झटका लग गया।
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में उतरते ही बना दिया खास रिकॉर्ड, लिस्ट में एमएस धोनी भी मौजूद
विराट कोहली ने इस कैच के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। कोहली भारत के लिए बतौर फिल्डर सबसे अधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बीते दिन कोहली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा गया था कि कोहली दूर वाली कैच लेने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। कोहली प्रैक्टिस के दौरान जिस तरह की कैच लेने का प्रायस कर रहे थे, आज कोहली ने ठीक वैसी ही कैच पकड़ी है।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
7 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines