Virat Kohli Memorable Innings: विराट कोहली का आज 37वां जन्मदिन है. कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं. कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 27673 रन बनाए हैं और वो 82 शतक लगा चुके हैं. कोहली को रन मशीन कहा जाता है, क्योंकि वो बड़े मैचों में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से टीम को कई बार जीत दिला चुके हैं. विराट की कुछ पारियां आज भी फैंस के दिल में बसी हुई है और फैंस शायद ही उन्हें भूल पाएंगे.
1. 2022 टी20 वर्ल्ड विश्व में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन
विराट कोहली ने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. एक समय पर टीम इंडिया की जीत का चांस 5% भी नहीं था. 31 रन पर टीम इंडिया के 4 बल्लेबाज आउट हो गए थे. इसके बावजूद विराट क्रीज पर खड़े रहे और वो भारत को ऐतिहासिक जीत तक ले गए. ये पारी शायद ही कोई भारतीय भूल पाएगा.
2. 2014 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 141 रन
विराट कोहली की टेस्ट में सबसे यादगार पारी 2014 में आई थी. एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया के सामने 364 रन का मुश्किल लक्ष्य था. विराट कोहली ने इसी बीच शानदार पारी खेली और 175 गेंदों का सामना करते हुए 145 रन बना दिए. कोहली जब तक क्रीज पर थे, ऑस्ट्रेलियाई फैंस की सांसे अटकी हुई थी. टीम इंडिया भले ही 48 रन से मैच हार गई लेकिन कोहली की इस पारी ने पूरी दुनिया के दिग्गजों का दिल जीता.
3. 2012 में श्रीलंका के खिलाफ 133 रन
2012 में ट्राई सीरीज में टीम इंडिया थोड़ी पीछे थी और उन्हें श्रीलंका के खिलाफ 321 रन के लक्ष्य का 40 ओवरों में पीछा करना था. ये बेहद मुश्किल लग रहा था लेकिन कोहली ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 86 गेंदों में 133 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसी के दम पर भारत ने 36.4 ओवरों में ही 321 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज कर लिया.
ये भी पढ़ें:- World Cup विनर कप्तान हरमनप्रीत और अमनजोत पर पैसों की बारिश, जीत के बाद हुईं ‘मालामाल’
4. 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में टीम इंडिया को दूसरे वनडे में 359 रन का लक्ष्य मिला था. जयपुर में हुए मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बवाल मचाया. कोहली ने इसी बीच भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा किया. उन्होंने मात्र 52 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 100 रन का आंकड़ा पूरा किया. 12 साल बाद भी कोई मेंस भारतीय क्रिकेटर उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है.
5. 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन
विराट कोहली की सबसे यादगार पारियों में से एक 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ आई थी. पाक ने 329 रन का लक्ष्य दिया था और विराट कोहली ने इसी बीच 148 गेंदों में 183 उन की धमाकेदार पारी खेली थी. पारी में उनके बल्ले से 22 चौके और 1 छक्का आया था. पाकिस्तान के खिलाफ उनकी ये इनिंग शायद ही कोई भूल पाएगा. ये उनका वनडे में सर्वाधिक स्कोर है.
ये भी पढ़ें:- पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, स्टार ओपनर का ‘कटा पत्ता’, मार्नस लाबुशेन की धमाकेदार वापसी
संबंधित खबरें
IND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
7 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
53 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines