Virat Kohli: लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले दिनों WTC Final में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस हार के बाद से ही टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बदलने की मांग तेज है। अब इस मुद्दे पर भारत के पूर्व चयनकर्ता MSK प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विराट कोहली को दोबारा टेस्ट कप्तानी सौंपने की मांग का समर्थन किया है।
विराट कप्तानी के लिए बढ़िया विकल्प
पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अपने बयान में कहा कि अगर चयनकर्ता ऐसा सोच रहे हैं तो कोहली भी कप्तानी के विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब अजिंक्य रहाणे वापस आकर उप-कप्तान बन सकते हैं तो कोहली क्यों नहीं? मुझे नहीं पता कि कप्तानी को लेकर विराट की मानसिकता क्या है। उन्होंने आगे कहा कि अगर चयनकर्ता रोहित से आगे सोच रहे हैं, तो मुझे लगता है कि विराट भी टेस्ट कप्तानी को लेकर एक विकल्प हो सकते हैं।’
विराट ने 7 साल कप्तानी संभाली
आपको बता दें कि विराट कोहली ने साल 2014 से लेकर 2021 तक करीब 7 साल टीम इंडिया की कप्तानी की। इस दौरान वह आईसीसी ट्रॉफी तो नहीं दिला सके। लेकिन टेस्ट में उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया और भारत ने सबसे अधिक टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। इसी वजह से उन्हें कप्तानी दिए जाने की मांग उठी है।
12 जुलाई से टेस्ट सीरीज का आगाज
टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दोरे पर है, जहां उसे 2 टेस्ट मैच, 3 वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। 12 जुलाई को पहला टेस्ट डोमिनिका में खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया ने आखिरी बार टेस्ट मैच 2011 में खेला था, जिसमें कोहली और राहुल द्रविड़ दोनों बतौर खिलाड़ी टीम के सदस्य रहे थे।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
22 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines